हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

India AI Impact Summit 2026: भारत में AI का मेगा शो, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, सुंदर पिचाई समेत ये दिग्गज होंगे शामिल, जानें डिटेल

नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले India AI Impact Summit 2026 में दुनिया भर के बड़े टेक लीडर्स और नीति निर्माता शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेगा इवेंट का उद्घाटन करेंगे. आइए जानते हैं इसकी हर डिटेल्स.

विज्ञापन
16 फरवरी से दिल्ली में शुरू होगा ग्लोबल समिट. (Photo-Govt Of India)

India AI Impact Summit 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भारत एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. नई दिल्ली में होने वाला इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक, नीतियों और इनोवेशन का बड़ा मंच बनने वाला है. इस हाई-प्रोफाइल समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसमें दुनिया भर के दिग्गज टेक लीडर्स और नीति निर्माता शामिल होने वाले हैं.

कब और कहां होगा आयोजन

India AI Impact Summit 2026 का आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में किया जाएगा. यह पांच दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम होगा, जिसमें अलग-अलग सेक्टर और विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जाएंगे. आयोजकों के अनुसार, समिट हर दिन सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा.

दिनभर चलेंगे सेशन और टेक शोकेस

विज्ञापन

समिट के दौरान पैनल डिस्कशन, प्रेजेंटेशन और नई तकनीकों के लाइव डेमो देखने को मिलेंगे. ग्लोबल लेवल के AI एक्सपर्ट और इंडस्ट्री लीडर्स अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे. इस मंच पर रिसर्च, इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बड़े ऐलान भी किए जा सकते हैं.

भारत मंडपम में भव्य व्यवस्था

विज्ञापन

इस बार समिट का आयोजन देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटरों में से एक भारत मंडपम में हो रहा है. यहां 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा का एग्जिबिशन एरिया उपलब्ध है. इस इवेंट में 400 से अधिक एग्जिबिटर्स और 7 थीमैटिक पवेलियन लगाए जाने की योजना है, जहां स्टार्टअप, रिसर्च संस्थान और बड़ी टेक कंपनियां अपनी AI तकनीक प्रदर्शित करेंगी. यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन) है.

समिट का मुख्य फोकस क्या होगा

विज्ञापन

इस समिट का मुख्य विषय ‘AI for Social Good’ रखा गया है, यानी समाज के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग. हेल्थ, एग्रीकल्चर, एजुकेशन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल पर खास चर्चा होगी. इवेंट के दौरान AI Compendium भी जारी किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग सेक्टर में AI के वास्तविक उपयोग के उदाहरण शामिल होंगे.

दुनिया भर के बड़े टेक लीडर्स होंगे शामिल

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समिट को लेकर वैश्विक स्तर पर काफी उत्साह है और अब तक 35,000 से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचई, एनवीडिया के फाउंडर जेनसन हुआंग, डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ और क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमॉन के शामिल होने की संभावना है. ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन भी भारत आने वाले हैं.

भारतीय उद्योग जगत और ग्लोबल नेताओं की मौजूदगी

विज्ञापन

टेक इंडस्ट्री के साथ-साथ भारतीय उद्योग जगत के बड़े नाम जैसे मुकेश अंबानी, सुनील भारती मित्तल और नंदन नीलेकणी भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा बिल गेट्स, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सीईओ बोरगे ब्रेंडे, 15-20 देशों के प्रतिनिधि, करीब 50 मंत्री और 40 से ज्यादा ग्लोबल व भारतीय सीईओ इस समिट का हिस्सा बन सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन कैसे करें

यह आम लोगों के लिए खुला एग्जिबिशन नहीं है, बल्कि एक प्रोफेशनल AI समिट है. इसके लिए अलग-अलग एक्सेस कैटेगरी बनाई गई हैं और टिकट सामान्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं. इच्छुक प्रतिभागियों को India AI Impact Summit की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Register Now’ के माध्यम से आवेदन करना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 35,000 से अधिक लोग इसके लिए रजिस्टर कर चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ज्यादातर लोग नहीं जानते iPhone की ये ट्रिक, Live Photos से मिनटों में बनेगी शानदार वीडियो

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola