How to Reduce Electricity Bill with AC: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है और ऐसे में गर्मी से राहत दिलवाने के लिए इस वक्त AC एक बेस्ट ऑप्शन बन गया है। हालांकि कूलर भी काफी हद तक कमरे को ठंडा कर देता है लेकिन फिर भी AC की बात ही कुछ अलग है। मार्केट में AC की धड़ल्ले से सेल हो रही है। यही नहीं इसका फायदा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म भी उठा रहे हैं और एयर कंडीशनर पर एक से बढ़कर एक डील पेश कर रहे हैं। हालांकि AC जितनी जल्दी कमरे को ठंडा करता है उतनी ही तेजी से बिजली का बिल भी गर्म कर देता है।
घर का सारा सामान एक तरफ और अकेला AC एक तरफ बिजली की काफी खपत करता है लेकिन कुछ का कहना है कि अगर AC को पंखे के साथ चलाया जाए तो इससे बिजली का बिल काफी कम आता है। क्या आप भी इस बात से कन्फ्यूज हैं कि क्या किया जाए? पंख चलाएं या नहीं? चलिए आज इसी कन्फ्यूजन को दूर करते हैं…
पंखा बंद रखने के नुकसान
रूम को जल्दी ठंडा करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग कमरे में AC चलाने के साथ ही खिड़की-दरवाजे और यहां तक की पंखा तक बंद कर देते हैं ताकि फटाफट रूम ठंडा हो जाए लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि AC चलाते समय अगर आप पंखा बंद रखते हैं तो बिजली का बिल कम होने की जगह बढ़ जाता है। इसलिए कहा जाता है कि AC के साथ पंखा जरूर चलाएं।
ये भी पढ़ें : Instagram के साथ अब WhatsApp पर भी मिलेगा ‘Blue Tick’, जानें कैसे?
इतने टेम्परेचर के साथ चलाएं पंखा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पंखा AC की हवा को पूरे कमरे में फैला देता है और इससे कमरा भी जल्दी ठंडा हो जाता है, लेकिन आप इस बात का खास ध्यान रखें कि AC का टेम्परेचर ज्यादा हो और पंखे की स्पीड काफी कम होनी चाहिए। आप फैन को 2 नंबर पर यूज कर सकते हैं और टेम्परेचर को 24 डिग्री पर रख सकते हैं। इससे आपको बिलकुल भी गर्मी का अहसास नहीं होगा।
कंप्रेसर पर नहीं पड़ता जोर
AC के साथ पंखा चलाने का एक और फायदा है। इससे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर पर भी कम लोड पड़ता है और कमरा कुछ ही मिनटों में शिमला जैसा ठंडा हो जाता है। यही वजह है कि AC के साथ पंखा यूज करने के लिए कहा जाता है। अगर AC के कंप्रेसर पर कम जोर पड़ेगा तो यकीनन बिजली की खपत भी कम होगी। इसका मतलब है कि आप एक पंखा चला कर अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
13 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines