Tech Tips: तेज बरसात में भी नहीं खराब होंगे आपके Smartphones से लेकर अन्य गैजेट्स! बस इन बातों का रखें ध्यान
Edited By Sumit Kumar

How to Protect Gadgets in Rainy Season
Edited By Sumit Kumar

How to Protect Gadgets in Rainy Season
How to Protect Gadgets in Rainy Season: बरसात के दिनों में गैजेट्स को बेहद ही संभालकर इस्तेमाल करना चाहिए। मोबाइल, टैबलेट घड़ी सहित कई ऐसे गैजेट्स हैं, जिसका उपयोग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। यहां हम कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप अपने गैजेट्स को खराब होने से बचा सकते हैं।
जैसा कि मानसून के मौसम में कब बारिश शुरू हो जाए कुछ नहीं पता होता। ऐसे में आपको अपने गैजेट्स को पानी से बचाना बेहद ही आवश्यक हो जाता है। पानी के संपर्क में आने आपके गैजेट्स खराब हो सकते हैं।
ऐसे में बारिश के दौरान आपको कवर या छतरी का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि, आपके मोबाइल फोन या घड़ी के अंदर पानी न जाए। मोबाइल फोन में पानी जाने से उसके खराब हो जाने की संभावना बढ़ जाती है।
बरसात के मौसम में हर किसी को ये ध्यान में रखना चाहिए कि वह घर से जब भी निकले तो वे वाटरप्रुफ बैग लेकर जाएं। वाटरप्रूफ बैग की खासियत ये होती है कि उसके अंदर पानी नहीं जाता है। ऐसे में आप बारिश के समय अपने मोबाइल फोन और घड़ी को जेब में रखने के बजाय बैग में रख सकते हैं।
जब भी बारिश होने लगे तब आप कॉल को अवॉइड करें। क्योंकि, बारिश के समय कॉलिंग का इस्तेमाल करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है।
जहां तक संभव हो, बरसात के मौसम में वायरलेस उपकरणों का इस्तेमाल करें। वायर वाले गैजेट्स में पानी की एंट्री होने की ज्यादा संभावना होती है।
बारिश के मौसम में आपको अपने गैजेट्स (gadgets) को नियमित रूप से सफाई करते रहना चाहिए। ताकि, आपका फोन साफ और सूखा रहे।
हालांकि, मार्केट में कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स और वॉच आ गए हैं, जो वॉटर प्रतिरोधी हैं। इसके बाद भी यूजर्स को अपने फोन को सुरक्षित और पानी से बचा कर रखना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: