How to Charge Smartphone Without Charger: क्या आप जानते हैं कि आपके महंगे फोन में एक ऐसा फीचर छुपा हुआ है, जिससे आप अपना फोन बिना चार्जर के भी चार्ज कर सकते हैं। आप भी सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है। बिना चार्जर के फोन कैसे चार्ज हो सकता है, तो आपको बता दें कि आजकल कई डिवाइस में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है जिसकी मदद से आप दूसरे फोन से अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी अभी भी कई लोगों के लिए बिलकुल नई है। चलिए पहले जानें क्या है रिवर्स वायरलेस चार्जिंग?
क्या है रिवर्स वायरलेस चार्जिंग?
रिवर्स वायरलेस चार्जिंग एक ऐसा फीचर है, जो आपके फोन को चार्जिंग डिवाइस में बदल सकता है। इसका इस्तेमाल न केवल दूसरे फोन, बल्कि स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और अन्य वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। जो इसे काफी खास फीचर बना देता है। हालांकि ये फीचर महंगे फोन्स में देखने को मिलता है।
कैसे इस्तेमाल करें ये फीचर?
रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के लिए आपका फोन वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करना चाहिए। इस फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए जानें प्रोसेस…
- सेटिंग्स में जाएं: अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं। यहां आपको “रिवर्स वायरलेस चार्जिंग” या “पावर शेयर” का फीचर ऑन करना होगा।
- डिवाइस को फोन के बैक पैनल पर रखें: इसके बाद चार्जिंग के लिए डिवाइस को फोन के बैक साइड पर रख दें। यह प्रोसेस वायरलेस चार्जिंग पैड की तरह काम करता है।
- चार्जिंग शुरू: कुछ ही सेकंड में पहले फोन से दूसरा फोन चार्ज होना शुरू हो जाएगा। आप इसे इस्तेमाल करने का तरीका वीडियो में भी देख सकते हैं…
किन डिवाइस में है यह फीचर?
यह फीचर अभी हाई-एंड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है, जैसे: सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज, गूगल पिक्सल 8 और 8 प्रो, वनप्लस 11 प्रो समेत कई ऐसे फोन हैं जिसमें ये फीचर मौजूद है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग संभव, 90% लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक, देखें प्रोसेस
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
4 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
22 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines