iPhone को लग सकता है बड़ा झटका, भारत सरकार ला रही है Smartphone-Laptop के लिए एक ही चार्जर की नीति

charging ports, charger
विज्ञापन

Two Common Type chargers in India: क्या आपको भी चार्जर (chargers) के वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो बहुत जल्द आपकी ये समस्या हल हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सरकार (Government) द्वारा एक खास फैसला लिया जा सकता है जिसके तहत सभी इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंस (Electronic Appliances) के लिए एक ही चार्जर का यूज हो सकेगा।

दरअसल, मार्केट में कई स्मार्टफोन (Smartphone), लैपटॉप (Laptop), फीचर फोन (Feature Phone) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स (Electronic Products) मौजूद हैं जिनमें ज्यादातर उत्पादन अलग-अलग चार्जर के साथ आते हैं। सरकार विचार कर रही है कि वो केवल दो तरह के चार्ज को उपलब्ध करेंगे। इससे ये साफ है कि आने वाले समय में आपको केवल दो तरह के चार्जिंग पोर्ट्स (Charging Ports) देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में लोगों के लिए नया बार-बार अलग-अलग चार्जर खरीदने की दिक्कत दूर हो सकती है।

Advertisment

EU ने भी उठाया था ऐसा कदम

आपको जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में यूरोपीय यूनियन द्वारा कुछ ऐसा कदम उठा लिया गया है। यहां की सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए केवल एक ही चार्जिंग पोर्ट को मंजूरी दी है। ऐसे में अब यहां पर केवल टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स उपलब्ध होंगे। इस नियम को अगले साल 2023 तक जारी कर दिया जाएगा।

भारत में लागू हो सकता है ये नियम

बता दें कि कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री ने एक बैठक बुलाई है। 17 अगस्त को होने वाली इस बैठक में सभी मुख्य इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और सेक्टर स्पेसिफिक ऑर्गेनाइजेशन शामिल होंगे। इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए यूज होने वाले अलग-अलग चार्जर पर रोक लगाने पर विचार होगा।

विज्ञापन

सिर्फ दो तरह के चार्जिंग पोर्ट होंगे उपलब्ध

कंज्यूमर अफेयर सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह के अनुसार सिर्फ दो तरह के चार्जिंग पॉइंट्स को मंजूरी दी जाएगी। इनमें से एक चार्जिंग पोर्ट लैपटॉप, स्पीकर, टैबलेट, स्मार्टफोन, ईयरबड्स जैसे छोटे और मीडियम साइज के डिवाइस के लिए यूज होगा। वहीं, फीचर फोनों के लिए अलग चार्जिंग पोर्ट का यूज होगा।

विज्ञापन

ऐप्पल को लग सकता है झटका

भारत में सरकार द्वारा अगर इस पॉलिसी को लागू कर दिया जाता है तो इससे सबसे बड़ा असर ऐप्पल पर पड़ेगा। कंपनी के सभी गैजेट्स अलग तरह के चार्जिंग पोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी द्वारा अपने फोन में लाइटनिंग केबल का यूज किया जाता है। इतना ही नहीं कंपनी अपने फोन बॉक्स में चार्ज साथ नहीं देती है जिसके लिए यूजर को अलग से पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, अगर सभी डिवाइस के चार्जर कॉमन हो जाएंगे तो एप्पल को झटका लगना आम होगा।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ