Come Back की कोशिश में Nokia, पेश किया मात्र 5,000 रुपये में फुल फीचर वाला फोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nokia 8210 4G भारतीय ग्राहकों के बीच फोन निर्माता कंपनी नोकिया का अपना एक अलग ही रुतबा है। कभी एक दौर हुआ करता था जब लोगों की जुबां पर सिर्फ नोकिया के फोन का नाम हुआ करता था। हालांकि, स्मार्टफोन आने के बाद इस कंपनी के फोन्स कहीं लुपत हो गए थे। वहीं, अब नोकिया फिर से भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने की कोशिश में है। कंपनी लगातार कम कीमत के फीचर्स फोन पेश कर रही है।
भारत में नोकिया ने अपना नया 4G स्मार्टफोन Nokia 8210 पेश कर दिया है। पिछले फोन की तुलना में इसमें बड़ी बैटरी और अधिक फीचर्स दिए गए हैं। डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के सामने Nokia 8210 को काफी कम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए आपको Nokia 8210 4G के बारे में बताते हैं।
नोकिया ने Nokia 8210 4G को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉन्च किया है। ये फीचर फोन अमेजन पर भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। फोन को 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ सेल किया जा रहा है। इस फोन के दो कलर ऑप्शन डार्क ब्लू और रेड हैं।
और पढ़िए –Airtel देता है 1 साल की वैधता के तीन शानदार प्लान, OTT समेत मिलते हैं कई बेनिफिट्स
फीचर्स पर गौर करें तो Nokia 8210 4G में वायरलेस FM रेडियो और एक समर्पित MP3 प्लेयर है। 4G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला ये फोन नैनो डुअल-सिम, एक माइक्रो यूएसबी केबल पोर्ट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और ब्लूटूथ v5.0 के साथ है। फोन में स्नेक, टेट्रिस और ओरिजिनल डेटा जैसी कई गेम्स शामिल हैं।
नोकिया के इस फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी है। इसकी बैटरी 27 दिनों तक स्टैंडबाय पर काम करती है। इसमें 0.3MP का बैक कैमरा है। कैमरे के ऊपर की तरफ रियर स्पीकर वेंट है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: