Google की बड़ी घोषणा! Bard AI के सपोर्ट के साथ आएंगे ये ऐप्स; जानें यूजर्स को कैसे होगा फायदा

GOOGLE, ARTIFICIAL INTELIGENCE, TECH NEWS IN HINDI, GOOGLE APPS, Google bard ai supported apps for android, google bard ai link, google bard ai sign up, google bard ai website, how to use google bard, chatgpt, google bard ai chatbot, google bard api,
विज्ञापन

Google Bard AI Supported Apps: इस साल की शुरुआत के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) को लेकर भारतीयों के बीच एक अलग ही क्रेज दिख रहा है। एआई को लेकर काफी लोकप्रिता बढ़ चुकी है। इसका इस्तेमाल करके कई यूजर्स अपने काम को आसान कर रहे हैं जबकि, कई कंपनियां भी इसे अपना रही हैं। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने भी हाल ही में एक ऐलान किया है जिसमें उन्होंने अपने सभी ऐप्लिकेशन के साथ AI चैटबॉट गूगल बॉर्ड का सपोर्ट मिलेगा।

किन ऐप्स को सपोर्ट करेगा Bard AI

गूगल का बार्ड AI चैटबॉट कंपनी के सभी ऐप्लिकेशन को सपोर्ट करेगा। यूट्यूब, ड्राइव, मैप्स जैसे गूगल ऐप्स के साथ बार्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिल रहा है। इससे पहले कंपनी ने गूगल सर्च (Google Search) के लिए  एआई जेनरेटिव चैटबॉट का सपोर्ट दिया है। इस AI Tool को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन

नया फीचर किया पेश 

लॉन्च के बाद कंपनी की ओर से Bard AI में कई खास बदलाव करने के साथ नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इस एआई टूल को अब सभी ऐप्स के साथ जोड़ दिया गया है। इसमें Bard Extensions नामक एक नया फीचर जोड़ा गया है। गूगल फ्लाइट्स, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल मैप्स और यूट्यूब जैसे ऐप्स में Bard के फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

कैसे यूजर्स को होगा फायदा?

बात करें अगर यूजर्स के फायदे की तो गूगल के सभी ऐप्स पर गूगल बार्ड एआई का सपोर्ट मिलने पर कई तरह से फायदा मिल सकता है। उदाहरण के लिए आप किसी अनजान शहर जा रहे हैं तो आपको गूगल मैप में एआई का सपोर्ट मिलने के कारण शहर की जानकारी हासिल हो सकेगी। लोकेशन देखने के साथ आप नजदीकी बाजार, होटल, रेस्टोरेंट के अलावा मौसम का हाल भी जा सकेंगे। AI Chatbot के जरिए सभी डिटेल्स को ऑडियो और टेक्स फॉर्म में दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ