Gmail Advanced Feature: आ गया कमाल का फीचर, अपनी भाषा में ट्रांसलेट करें Email

Gmail Advanced Feature: गूगल ने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक खास फीचर्स पेश किया है। अब, यूजर्स अपने मोबाइल फोन पर भी ईमेल को पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

Gmail Advanced Feature

Gmail Advanced Feature: ईमेल का इस्तेमाल आज के समय में लगभग सभी लोग कर रहे हैं। इसके बिना मोबाइल को लॉगिन तक नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक में ईमेल के जरिए सूचनाओं को आदान प्रदान किया जाता है। हालांकि, जीमेल ऐप में कुछ खामियां थीं जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसमें सबसे बड़ी समस्या लैंग्वेज ट्रांसलेट की थी। जिसे अब गूगल ने सोल्व कर दिया है। यूजर्स अब  किसी भी भाषा में आए ईमेल को अपने पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं और उसे आसानी से पढ़ सकते हैं। नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसों के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन

100 से अधिक भाषाओं में कर सकते हैं ट्रांसलेट

गूगल ने बताया है कि किसी भी भाषा में आए ईमेल को 100 से अधिक भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं। पहले यह सुविधा वेब वर्जन के लिए पेश किया गया था। लेकिन बाद में गूगल ने इसे मोबाइल फोन के लिए भी लॉन्च कर दिया। यानी यूजर्स अब वेब के साथ-साथ स्मार्टफोन में भी ईमेल अनुवाद फीचर का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स की मदद करना है। यदि आपको ऐसी भाषा में ईमेल प्राप्त होता है जिसे आप नहीं समझते हैं, या यदि आप किसी ईमेल को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ना चाहते हैं तो यह फीचर उस समय आपकी मदद सकती है।

विज्ञापन

ईमेल का अनुवाद कैसे करें? (How to translate email in Gmail app)

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में जीमेल ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद उस ईमेल पर क्लिक करें जिसे आप पढ़ना चाहते हैं।
  • फिर ईमेल के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करें और ट्रांसलेट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब, आप उस भाषा का चुनाव करें जिस भाषा में आप ईमेल को ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
  • स्क्रीन पर अब, ट्रांसलेट ईमेल प्रदर्शित हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ