हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गीजर शुरू करने से पहले अभी करवा लें ये काम, नहीं तो लग सकता है तगड़ा फटका

Geyser Servicing Tips: अगर आप भी गीजर ऑन करने का मन बना चुके हैं? तो पहले ये जरूरी काम जरूर करवा लें। इससे न सिर्फ गीजर की लाइफ बढ़ेगी बल्कि बिजली का बिल भी कम आएगा।

विज्ञापन

Geyser Servicing Tips: सर्दियां आ गई हैं और ऐसे में अब सुबह ठंडे पानी से नहाना दिन का सबसे मुश्किल काम लगने लगा है। कुछ लोग तो अब मुंह धोने से पहले भी चार बार सोचेंगे। जबकि कुछ गीजर का इस्तेमाल करने की सोच रहे होंगे। क्या आप भी अब गीजर ऑन करने का मन बना चुके हैं? तो पहले एक जरूरी काम जरूर कर लें नहीं तो गीजर बिजली की खपत बढ़ा देगा और पानी गर्म होने में भी देरी हो सकती है। चलिए जानें कौन सा है वो जरूरी काम…

कौन सा है वो जरूरी काम?

दरअसल, सर्दियों के आते ही गीजर की समय पर सर्विसिंग बेहद जरूरी है। ऐसा करने से न सिर्फ पावर कंसम्पशन कम होता है, बल्कि गीजर लंबे टाइम तक सही ढंग से काम भी करता है। अगर समय पर गीजर की सफाई और मेंटेनेंस न की जाए तो इसकी काम करने की पावर कम हो सकती है और ये एक्स्ट्रा पैसे लगवा सकता है। आइए जानते हैं, समय पर सर्विसिंग न कराने से क्या नुकसान हो सकते हैं और इसे सही तरीके से मेंटेन करने के कुछ खास टिप्स…

बिजली की ज्यादा खपत

अगर गीजर का वॉटर टैंक और हीटिंग एलिमेंट ज्यादा गंदा हो तो गीजर को पानी गर्म करने में ज्यादा टाइम लगता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। यह आपके बिजली के बिल को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

पानी गर्म होने में देरी

सर्दियों में गर्म पानी की जरूरत ज्यादा रहती है लेकिन अगर गीजर की सर्विसिंग समय पर न हो, तो यह पानी गर्म करने में ज्यादा टाइम ले सकता है, जिससे आपका रूटीन बिगड़ सकता है।

गीजर की सही तरीके से सर्विसिंग कैसे करें

कंपनी के टेक्नीशियन को बुलाएं

गीजर की सर्विसिंग के लिए हमेशा कंपनी के टेक्नीशियन की मदद लें। ये गीजर के वॉटर टैंक और हीटिंग एलिमेंट को अच्छे ढंग से साफ करते हैं, जिससे गीजर की एफिशिएंसी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

वॉटर टैंक की सफाई

गीजर के वॉटर टैंक को टाइम टू टाइम साफ कराना बहुत जरूरी है। इससे पानी का फ्लो सही बना रहता है और गीजर लंबे टाइम तक सही तरीके से काम करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola