Cyber Fraud: देश-दुनिया में बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ-साथ साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन ऐसी खबर आती है जब स्कैमर ने किसी व्यक्ति के अकाउंट से लाखों रुपये लूट लिए। ऐसा ही एक नया मामला विशाखापट्टनम से आया है, जहां एक युवती के बैंक अकाउंट से 12 लाख से अधिक रुपये स्कैमर ने लूट लिए। बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम की रहने वाली युवती ने नौकरी पाने के चक्कर में लाखों रुपये गंवा दी।
युवती को लगा लाखों का चूना
रिपोर्ट्स के अनुसार विशाखापट्टनम की रहने वाली मल्ला ज्योतिर्मयी को स्कैमर्स ने जॉब के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। एक अनजान शख्स ने युवती को एक नामी कंपनी में जॉब ऑफर का लालच दिया था। युवती बेखबर होकर ठग पर विश्वास कर ली और उसकी बातों में आ गई।
स्कैमर ने शुरुआत में युवती से 5000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर मांगी, जिसे युवती ने पे कर दिया। इसके बाद ठग ने बैंक अकाउंट की जांच का बहाना बना कर युवती से कुछ और पैसे मांगे। युवती ठगी से बेखबर होकर पैसे ट्रांसफर करती गई।
स्कैमर ने 1 लाख रुपये के बदले 1.4 लाख रुपये देने का किया वादा
ठग ने युवती को कहा था कि अगर आप 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको इसके बदले में तीन महीने में 1.4 लाख रुपये मिलेंगे। फ्रॉडस्टर्स ने इसके लिए अपनी बैंक डिटेल्स भी शेयर की थी। ऐसे ही करके युवती ने स्कैमर के अकाउंट में 1.84 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, युवती को उस वक्त ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ जब ठग ने उनसे 4 लाख रुपये और मांगे। इसके बाद युवती ने इसकी सूचना अपने भाई को दी जिसने पैसे ट्रांसफर करने से मना किया।
यह भी पढ़ेंः Flipkart सेल में धड़ाम से गिरे iPhone 11 Pro Max के दाम, क्या 2023 में खरीदना एक वैल्यू फॉर मनी डील?
सतर्क रहने की जरूरत
इस ऑनलाइन के जमाने में हर किसी को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। आपको किसी भी अनऑफिशियल साइट पर क्लिक नहीं करना चाहिए। आज के समय में ऑनलाइन ठगी का मामला तेजी से बढ़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
4 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
10 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines