Apple-Meta AI Humanoid Robot: एक तरफ Apple और Meta के बीच मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट मार्केट में कम्पटीशन चल रहा है, तो दूसरी तरफ अब दोनों कंपनियां एक और सेगमेंट में भिड़ने जा रहे हैं। जी हां, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों कंपनियां अब AI ह्यूमनॉइड बना रही हैं। ब्लूमबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियां अपने खुद के AI-Powered ह्यूमनॉइड रोबोट पर काम कर रही हैं।
मेटा ने अपने AI ह्यूमनॉइड रोबोट को तैयार करने के लिए अपने रियलिटी लैब्स हार्डवेयर डिवीजन में एक नया डिपार्टमेंट बनाया है। दूसरी ओर Apple ने इसके लिए थोड़ी अलग एप्रोच अपनाई है और इसके ह्यूमनॉइड रोबोट को इसके मशीन लर्निंग ग्रुप द्वारा तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ये AI ह्यूमनॉइड रोबोट टी-शर्ट मोड़ने, डांस करने से लेकर अंडे उबालने जैसे घर के कई काम करेंगे। ये रोबोट आपको टेस्ला ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट की याद दिला सकता है।
मेटा बना रहा खास सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म
रिपोर्ट के अनुसार मेटा एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी तैयार करना चाहता है जिसका इस्तेमाल हार्डवेयर डेवलपर्स AI ह्यूमनॉइड सेगमेंट में एंट्री करने के लिए कर सकें। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी का मानना है कि मिक्स्ड रियलिटी सेंसर, कंप्यूटिंग और इसके लामा AI मॉडल में इसकी Expertise इसे कॉम्पिटिटिव बढ़त दिलाएगी।
Photo Credit: Meta AI
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि मेटा ने पहले ही इन ह्यूमनॉइड रोबोट पर चर्चा शुरू कर दी है और इसके लिए वह चीन के यूनिटरी रोबोटिक्स और फिगर एआई के साथ काम कर रहा है। फिगर एआई को टेस्ला का सीधा कॉम्पिटिटर माना जाता है।
ये भी पढ़ें : JioHotstar सब्सक्रिप्शन इन तीन तरह से मिल सकता है फ्री, फटाफट करें चेक
Google भी कर रहा तैयारी
मेटा और एप्पल AI ह्यूमनॉइड रोबोट पर बड़ा दांव लगाने वाले अकेले नहीं हैं। Google का DeepMind जाहिर तौर पर रोबोटिक्स की भी खोज कर रहा है। पिछले हफ्ते Apptronik ने घोषणा की थी कि उसे $350 मिलियन का इन्वेस्टमेंट मिला है, जिसमें Google ने भी भाग लिया है।
Apptronik को टेस्ला के कॉम्पिटिटर के तौर पर देखा जाता है और कंपनी अलग-अलग कामों के लिए ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करने पर काम कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये AI ह्यूमनॉइड रोबोट हेल्थ केयर, एजुकेशन जैसे सेक्टर में क्रांति ला सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
19 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
22 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines