Apple Logo Secret Feature: प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एप्पल अपने अनोखे नाम के साथ-साथ लोगो (Apple logo) के लिए जानी जाती है। जब भी एप्पल या आईफोन का नाम लिया जाता है तब इसका लोगो यानी आधा कटा हुआ सेब सबसे पहले याद आता है। सोशल मीडिया में लोगों के बीच इस Logo को लेकर मजाक भी बना रहते है। किसी के लिए कटा हुआ सेब वाला फोन है तो किसी का कहना है कि सेब को आधा खाकर छोड़ दिया है। मगर आप जानते हैं कि ये आधा कटा हुआ सेब बड़े काम का है। इससे आप स्क्रीन को बिना टच किए आईफोन को चला सकेंगे, लेकिन कैसे? आइए जान लेते हैं।
न समझे आधे कटे सेब के Logo को बेकार
एप्पल के आधे कटे सेब के लोगो को बेकार समझने की आप बिल्कुल भी गलती न करें। इसकी मदद से आप कैमरा यूज कर सकते हैं। आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। फोन की फ्लैशलाइट, वॉइस, म्यूट, लॉक स्क्रीन, नोटिफिकेशन, सीरी आदी का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।
क्या है Apple Logo का काम
- आईफोन में सेटिंग ऐप को ओपन करें।
- यहां कई सारे ऑप्शन शो होंगे, नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
- Accessibility पर क्लिक करने पर कई ऑप्शन शो होंगे।
- यहां Physical and Moto में एक Touch का ऑप्शन दिखेगा।
- इस पर क्लिक करें और फिर Back Tap के ऑप्शन को चुनें।
- यहां दो ऑप्शन Double Tap और Triple Tap है।
- दोनों में आपको कई सारे ऑप्शन शो होंगे, जिन्हें आप चुन सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
उदाहरण के लिए आपने डबल टैप कैमरा ऑप्शन चुना तो पीछे स्क्रीन पर दो बार टैप करने पर कैमरा ओपन हो जाएगा। आप फोटो खींचने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, ट्रिपल टैप में आपने स्क्रीनशॉट को सिलेक्ट कर रखा है तो तीन बार टैप करने पर स्क्रीनशॉट आसानी से ले लिया जाएगा। इनमें कई ऑप्शन हैं आप इन्हें चुनकर बिना स्क्रीन टच किए यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मोबाइल चार्जर को 5 मिनट में करें पहले जैसा सफेद, कमाल की है ये क्लीनिंग ट्रिक
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
5 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
6 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
7 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
9 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines