Apple ने बढ़ाई Google-Microsoft की टेंशन! टिम कुक ने कर दिया बड़ा एलान

Apple Generative AI: एप्पल लवर्स काफी समय से एप्पल के जनरेटिव AI का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब कंपनी ने भी इससे पर्दा उठा दिया है।

Apple Generative AI

Apple Generative AI: इन दिनों कई बड़ी टेक कंपनियां जनरेटिव AI विसकित करने की रेस में भाग रही हैं। वहीं Google Microsoft जैसी कंपनियां तो पहले ही अपना जनरेटिव AI पेश कर चुकी हैं। हाल ही में गूगल ने अपने नए Pixel 8 सीरीज के साथ कई AI फीचर्स को पेश किया था। इन फीचर्स ने यूजर एक्सपीरियंस को और भी खास बना दिया है। हालांकि, अभी भी सभी की नजर एप्पल पर बनी हुई है, क्योंकि कंपनी ने अब तक इस सेक्टर में कदम नहीं रखा है।

डेवलपमेंट फेज में एप्पल का जनरेटिव AI

एप्पल लवर्स तो काफी समय से इसका इंतजार कर रहे हैं कि कंपनी कब अपना AI लॉन्च करेगी। कुछ हालिया रिपोर्ट्स में भी ऐसा बताया गया था कि कंपनी इन दिनों ऑल न्यू जनरेटिव AI पर काम कर रही है। वहीं अब कंपनी के CEO टिम कुक ने भी साफ कर दिया है कि यूजर्स को जल्द ही एप्पल का जनरेटिव AI देखने को मिल जाएगा। एप्पल का जनरेटिव AI अभी डेवलपमेंट फेज में है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल पेश कर सकती है।

सबसे खास होगा एप्पल का AI

कुछ दिन पहले हुई निवेशकों की एक बैठक के दौरान Tim Cook ने इस नए जनरेटिव AI से पर्दा उठाया और बताया की कंपनी काफी लंबे समय से इस पर काम कर रही है। साथ ही टीम कुक ने ये भी कहा कि हम एक ऐसा  AI तैयार करना चाहते हैं जिसे यूजर्स लंबे समय तक यूज कर सके। हालांकि अभी तक उन्होंने ये नहीं बताया की इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा।

कब तक मिलेगा एप्पल का जनरेटिव AI?

कुछ लीक्स रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी इस नए जनरेटिव एआई को अगले साल के अंत में आईओएस 18 के साथ जारी कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने ओर से अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ भी खुल कर शेयर नहीं किया गया है। हालांकि Tim Cook ने बताया कि कंपनी इन दिनों इस सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट कर रही है। जिससे ये साफ हो जाता है कंपनी जल्द ही इसे अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स के साथ रोल आउट कर सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ