खतरे में एंड्रॉयड यूजर्स! सरकार ने जारी की चेतावनी, इस तरह बचाएं अपना स्मार्टफोन

Android Users High Risk Warning: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सरकार ने एक अलर्ट जारी किया है। जिसमें एंड्रॉयड डिवाइस में कई खामियों के चलते स्मार्टफोन की सुरक्षा को खतरा बताया गया है।

Android Phone

प्रतीकात्मक फोटो।

विज्ञापन

Android Users High Risk Warning: भारत में बड़े पैमाने पर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल किए जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, भारत के लगभग 95 प्रतिशत यूजर्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करते हैं। अब इन यूजर्स के लिए खतरे की घंटी बज गई है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाली इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड डिवाइस में कई खामियों की सूचना दी है। इस अलर्ट ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं।

लाखों यूजर्स के लिए खतरा 

इसके साथ ही CERT-In की ओर से एक हाई रिस्क वाला अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि इन खामियों का फायदा सिस्टम पर हमला कर संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए उठाया सकता है। जानकारी के अनुसार, इन खामियों का असर Android OS के 12, 12L, 13 और 14 वर्जन पर पड़ सकता है। इससे दुनियाभर के लाखों यूजर्स के लिए सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है। अलर्ट में कहा गया है कि सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, कर्नेल, आर्म कंपोनेंट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजीज कंपोनेंट, यूनिसोक कंपोनेंट, क्वालकॉम कंपोनेंट और क्वालकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट में खामियों के कारण ये Android में मौजूद है।

Advertisment

इस तरह कर सकते हैं सुरक्षा 

अलर्ट के साथ इसके बचाव का तरीका भी बताया गया है। इसमें कहा गया है कि Original Equipment Manufacturer (OEMS) की ओर से अपडेट उपलब्ध कराए जाने पर इसे तुरंत इंस्टॉल करें। अगर आप भी एंड्रॉयड यूजर हैं तो सिक्योरिटी अपडेट आते ही उसे इंस्टॉल कर लें।

विज्ञापन

संदिग्ध लिंक पर न करें क्लिक

जानकारी के अनुसार, इन अपडेट्स को सुरक्षा की खामियों को दूर करने और साइबर अटैक के खिलाफ डिवाइस की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ही बनाया गया है। अगर अभी तक ये अपडेट नहीं आया है तो आप अनट्रस्टेड ऐप इंस्टॉल करने, अननोन वेबसाइटों पर जाने या संदिग्ध दिखने वाले लिंक पर क्लिक करने से बचें।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ