---विज्ञापन---

गैजेट्स

AI Impact Summit 2026: AI के लिए अब नहीं होगी डेटा की जरूरत! नए ऑफलाइन टूल Sarvam Edge की एंट्री

India AI Impact Summit 2026 के दौरान भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI ने एक ऐसा टूल लॉन्च किया है जो बिना इंटरनेट के भी AI की सभी जरूरी सुविधाएं देता है. Sarvam Edge नाम का यह प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन और लैपटॉप पर सीधे चलता है और स्पीच-टू-टेक्स्ट, अनुवाद और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट जैसे फीचर्स ऑफलाइन ही उपलब्ध कराता है. खास बात यह है कि इसमें यूजर का डेटा भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 17, 2026 10:10
Sarvam Edge.
भारत की Sarvam AI ने लॉन्च किया ऑफलाइन टूल Sarvam Edge. (Photo-Sarvam AI)

Sarvam Edge By Sarvam AI: देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 के बीच एक ऐसी तकनीक सामने आई है जो AI के इस्तेमाल का तरीका ही बदल सकती है. भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI ने अपना नया टूल Sarvam Edge लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है. यानी अब AI का इस्तेमाल करने के लिए हर समय ऑनलाइन रहना जरूरी नहीं होगा.

क्या है Sarvam Edge और क्यों खास

---विज्ञापन---

Sarvam AI का यह नया प्लेटफॉर्म एक ऑन-डिवाइस AI सिस्टम है. इसका मतलब है कि यह सीधे आपके स्मार्टफोन या लैपटॉप पर ही काम करेगा. इसे चलाने के लिए किसी क्लाउड सर्वर या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी का मकसद AI को उन लोगों तक पहुंचाना है जिनके पास महंगे डिवाइस या तेज इंटरनेट की सुविधा नहीं है.

डिवाइस की ताकत से चलेगा पूरा AI

---विज्ञापन---

Sarvam Edge किसी बाहरी सर्वर पर निर्भर नहीं रहता, बल्कि यह डिवाइस की अपनी प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करता है. इंटरनेट से कनेक्ट न होने की वजह से यह ज्यादा सुरक्षित भी माना जा रहा है. इस प्लेटफॉर्म में होने वाली सारी प्रोसेसिंग डिवाइस के अंदर ही होती है.

मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट की सुविधा

इस AI टूल को खासतौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है. खास बात यह है कि Sarvam Edge खुद ही पहचान सकता है कि यूजर किस भाषा में बात या टाइप कर रहा है, जिससे इसका इस्तेमाल और आसान हो जाता है.

इंटरनेट के बिना भी बड़े काम संभव

Sarvam Edge स्पीच-टू-टेक्स्ट, टेक्स्ट-टू-स्पीच और भाषा अनुवाद जैसे जरूरी काम बिना इंटरनेट के कर सकता है. यानी अगर नेटवर्क कमजोर हो या उपलब्ध न हो, तब भी काम बिना रुकावट जारी रह सकता है. यह सुविधा खासतौर पर उन इलाकों के लिए उपयोगी हो सकती है जहां इंटरनेट की समस्या रहती है.

ये भी पढ़ें- ChatGPT और Gemini को टक्कर! क्या है Sarvam AI जो समझता है आपकी भाषा? जानें इसे कैसे करें इस्तेमाल

प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा 

चूंकि यह प्लेटफॉर्म डेटा को बार-बार क्लाउड पर अपलोड नहीं करता, इसलिए यूजर की निजी जानकारी डिवाइस के अंदर ही सुरक्षित रहती है. इससे डेटा लीक या प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं भी काफी हद तक कम हो जाती हैं.

साधारण डिवाइस पर भी करेगा काम

कंपनी का कहना है कि Sarvam Edge को इस तरह तैयार किया गया है कि यह मौजूदा मोबाइल प्रोसेसर और लैपटॉप हार्डवेयर पर आसानी से चल सके. इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी खास हार्डवेयर या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं होगी.

कई सेक्टर में खुलेंगे नए मौके

Sarvam AI के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म वॉइस-आधारित ऐप्स, रियल-टाइम ट्रांसलेशन, असिस्टिव टेक्नोलॉजी और शिक्षा, फाइनेंस व प्रोडक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर सकता है. आसान, सुरक्षित और ऑफलाइन AI की यह पहल देश में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को और मजबूत बना सकती है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किया इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन, AI स्टार्टअप्स ने दिया डेमो

First published on: Feb 17, 2026 10:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.