जेफरी एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल ने लड़कियों के शोषण का एक ऐसा 'काला साम्राज्य' खड़ा किया था, जिसके बारे में जानकर ही रूह कांप जाए. अमेरिका के न्याय विभाग ने खुलासा किया है कि इन्होंने 1000 से ज्यादा मासूम लड़कियों का स्कॉलरशिप और पैसों का लालच देकर शोषण किया.
कहानी एक मासूम की
'द टाइम्स' में ऐसी ही एक लड़की की कहानी प्रकाशित की गई है. मिशिगन के एक समर आर्ट्स कैंप में एक 14 साल की लड़की से घिसलेन मैक्सवेल मिलती है. फिर एंट्री होती है जेफरी एपस्टीन की. उसने उस बच्ची से स्कॉलरशिप और अपने नाम वाले एक कैंप लॉज के बारे में बात की. फिर एपस्टीन जल्द ही फ्लोरिडा के पाम बीच जाता है और वहां उस लड़की की मां से मुलाकात करता है.
यह भी पढ़ें : क्या इजरायल के लिए जासूसी करता था जेफरी एपस्टीन? FBI के सीक्रेट दस्तावेजों ने खोले चौंकाने वाले राज
तीन साल तक फंसी रही मासूम
वह लड़की की मां को अपनी बातों में फंसाता और उन्हें अपने आलीशान बंगले पर बुलाता है. इसके बाद उस महिला से उसकी बेटी की तारीफ करता है और कहता है कि वह उसकी मदद करना चाहता है. मदद के चक्कर में महिला एपस्टीन के जाल में फंस जाती है. कुछ ही महीनों में वह लड़की पैसों के लिए एपस्टीन को 'मसाज' देने लगी. उसके बाद उसका यौन शोषण शुरू होता है. वह लड़की इनके जाल में करीब तीन साल तक फंसी रही.
यह कहानी केवल एक लड़की की है. अमेरिकी न्याय विभाग ने 35 लाख पन्नों की फाइल जारी की है. जिसमें 1000 से ज्यादा लड़कियों के शोषण की कहानी दर्ज है. इस फाइल में ईमेल, पुलिस रिपोर्ट, फोटो, वीडियो और सरवाइवर्स आपबीती शामिल है.
यह भी पढ़ें : ‘मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं…’, ब्रिटेन PM कीर स्टार्मर ने क्यों कहा ऐसा? क्या एपस्टीन फाइल्स से है कनेक्शन
ऐसे देता था लालच
एपस्टीन अलग-अलग तरीकों से लड़कियों को फंसाता था. फ्लोरिडा में गरीब मोहल्लों की लड़कियों को ढूंढ़ता था. फिर उन्हें अपने पाम बीच वाले बंगले पर मसाज के बदले नकद पैसे देता था. उसने न्यूयॉर्क में महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को निशाना बनाया. इन महिलाओं को स्कॉलरशिप, बड़े लोगों से संपर्क और मैनहट्टन टाउनहाउस पार्टियों के न्योते का लालच देता था. वहीं, पूर्वी यूरोप में महिलाओं को फेमस करना का वादा करता था. इसके लिए उसने मॉडलिंग कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल किया. फिर महिलाओं को जाल में फंसाने के बाद उन्हें अमेरिका ले जाता था.
ऐसे ढूंढ़ते थे लड़कियां
रिपोर्ट में गवाहों के हवाले से लिखा गया है कि मैक्सवेल लड़कियां ढूंढ़ने स्कूलों में जाती थी. वहां वह लड़कियों की कमजोर और उनके परिवार के बारे में पूछती थी.
यह भी पढ़ें : ‘सब बेफिजूल अफवाह…’, Epstein फाइल में PM मोदी के नाम पर भड़का विदेश मंत्रालय, जारी किया बयान
एक मसाज के 300 डॉलर
एपस्टीन एक मसाज के लिए 300 अमेरिकी डॉलर देता था. अगर लड़की अपनी किसी सहेली को साथ लाती थी. तो एक्स्ट्रा 300 डॉलर दिए जाते थे. इस तरह से उसका नेटवर्क बढ़ता गया.
यह भी पढ़ें : बिल गेट्स को यौन रोग, ट्रंप की गंदी हरकतें… एपस्टीन की नई फाइलों में चौंकाने वाले खुलासे, जानें ओर कितने नाम हैं शामिल?
कहां रखता था
लड़कियों को प्लेन से पाम बीच, न्यूयॉर्क, न्यू मैक्सिको या एपस्टीन के निजी द्वीप पर ले जाया जाता था. कई बार उन्हें लंदन या पेरिस में भी रखा जाता था. एपस्टीन ने पूरा नेटवर्क पैसों का लालच देकर बनाया था. लड़कियों के लिए ऐसा जाल बुना था, जिससे बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल था.
बता दें, एपस्टीन ने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली. मैक्सवेल को 2022 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी.
जेफरी एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल ने लड़कियों के शोषण का एक ऐसा ‘काला साम्राज्य’ खड़ा किया था, जिसके बारे में जानकर ही रूह कांप जाए. अमेरिका के न्याय विभाग ने खुलासा किया है कि इन्होंने 1000 से ज्यादा मासूम लड़कियों का स्कॉलरशिप और पैसों का लालच देकर शोषण किया.
कहानी एक मासूम की
‘द टाइम्स’ में ऐसी ही एक लड़की की कहानी प्रकाशित की गई है. मिशिगन के एक समर आर्ट्स कैंप में एक 14 साल की लड़की से घिसलेन मैक्सवेल मिलती है. फिर एंट्री होती है जेफरी एपस्टीन की. उसने उस बच्ची से स्कॉलरशिप और अपने नाम वाले एक कैंप लॉज के बारे में बात की. फिर एपस्टीन जल्द ही फ्लोरिडा के पाम बीच जाता है और वहां उस लड़की की मां से मुलाकात करता है.
यह भी पढ़ें : क्या इजरायल के लिए जासूसी करता था जेफरी एपस्टीन? FBI के सीक्रेट दस्तावेजों ने खोले चौंकाने वाले राज
तीन साल तक फंसी रही मासूम
वह लड़की की मां को अपनी बातों में फंसाता और उन्हें अपने आलीशान बंगले पर बुलाता है. इसके बाद उस महिला से उसकी बेटी की तारीफ करता है और कहता है कि वह उसकी मदद करना चाहता है. मदद के चक्कर में महिला एपस्टीन के जाल में फंस जाती है. कुछ ही महीनों में वह लड़की पैसों के लिए एपस्टीन को ‘मसाज’ देने लगी. उसके बाद उसका यौन शोषण शुरू होता है. वह लड़की इनके जाल में करीब तीन साल तक फंसी रही.