हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डांस वीडियो देख क्रिकेटर को हुआ था प्यार, 5 साल में तलाक; मशहूर कोरियोग्राफर Ranbir Kapoor के दांतों का कर चुकीं इलाज

Dhanashree Verma On Ranbir Kapoor: मशहूर कोरियोग्राफर ने सालों बाद एक मजेदार खुलासा किया है। वो कोरियोग्राफर बनने से पहले डेंटिस्ट की प्रैक्टिस कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर का भी इलाज किया था।

विज्ञापन
कोरियोग्राफर ने रिवील किया रणबीर कपूर से जुड़ा किस्सा। (Photo Credit- Social Media)

Dhanashree Verma On Ranbir Kapoor: इंडस्ट्री की एक मशहूर कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अब रणबीर कपूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फराह खान के यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो आया है, जो तुरंत ही वायरल हो गया। दरअसल, अब फराह खान मशहूर क्रिकेटर की एक्स वाइफ के घर गेस्ट बनकर पहुंची हैं। युजवेंद्र चहल से तलाक लेकर अलग हो चुकीं धनश्री वर्मा ने अब फराह खान के सामने रणबीर कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है।

धनश्री के डांस वीडियो देख युजवेंद्र चहल को हुआ था प्यार

आपको बता दें, फराह खान ने कई बार धनश्री वर्मा के सामने उनके एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल का जिक्र किया। फराह ने धनश्री को बताया कि वो युजवेंद्र चहल के भी टच में हैं और धनश्री ने इस पर बेहद अच्छे से रिएक्ट किया और सिचुएशन को संभाल लिया। फराह ने ये भी बताया कि धनश्री वर्मा जब ‘झलक दिखला जा’ की कंटेस्टेंट थीं, तो शो में क्रिकेटर ने बताया था कि उन्होंने धनश्री वर्मा के डांस वीडियो देखे थे। धनश्री के डांस वीडियो देखकर ही युजवेंद्र चहल ने उन्हें प्रपोज किया था। ऐसे में फराह खान ने उनसे करियर को लेकर बात की।

धनश्री वर्मा ने किया था रणबीर कपूर का इलाज

फराह ने धनश्री से पूछा कि एक्टिंग डांस से पहले आई या बाद में? तो धनश्री ने बताया कि वो चाइल्ड एक्टर भी थीं। उन्होंने ‘करिश्मा का करिश्मा’ में भी काम किया था। इसके बाद वो डेंटिस्ट बनना चाहती थीं और वो मेडिसिन पढ़ रही थीं। उन्होंने 3 साल तक प्रैक्टिस भी की और बांद्रा और लोखंडवाला में क्लिनिक था। सभी टीवी एक्टर्स आते थे और धनश्री वर्मा ने उस दौरान रणबीर कपूर का भी इलाज किया था। ये सुनकर फराह खान भी शॉक्ड रह गईं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Priya Marathe के निधन पर छलका Ankita Lokhande का दर्द, सुख-दुख की साथी खोकर टूट गईं ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस

धनश्री के खुलासे से फराह खान भी हैरान

फराह ने धनश्री से पूछा कि तुमने रणबीर के मुंह के अंदर देखा? कैसा था? जिसके जवाब में धनश्री वर्मा ने कहा- ‘ये मेरा काम था। रणबीर कपूर के मुंह के अंदर सब अच्छा था, हेल्दी था और हाइजीन अच्छी थी।’ हालांकि, धनश्री ने बताया कि वो क्रिएटिविटी मिस कर रही थीं, तो उन्होंने अपनी डांस अकादमी खोल ली थी। कोविड के दौरान उन्होंने चहल के साथ शादी की थी और फिर लोगों को लगने लगा कि उन्हें कैमरे के सामने होना चाहिए, तो कोरियोग्राफी छूट गई और वो एक्टिंग में आ गईं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola