Yashoda Box Office Collection Day 5: सामंथा की फिल्म ने पांचवे दिन कमाए इतने करोड़

Yashoda Box Office Collection Day 5: सामंथा की फिल्म ने पांचवे दिन कमाए इतने करोड़

Yashoda Box Office Collection Day 5: सामंथा की फिल्म ने पांचवे दिन कमाए इतने करोड़

मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु की पहली पैन इंडिया फिल्म (Samantha Ruth Prabhu) ‘यशोदा’ (yashoda) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। 11 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के सामने अमिताभ की ‘ऊंचाई’ टक्कर देने के लिए मौजूद है। लेकिन सामंथा की ‘यशोदा’ दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब होती दिख रही है।

साउथ सिनेमा की स्टनर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की ‘यशोदा’ पहले दिन सिनेमाघरों में अच्छी प्रदर्शन करते दिखाई दी। टॉलीवुड फैंस के साथ-साथ पूरे भारत में इसे खूब पसंद किया जा रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है।

वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि आगे चल कर ये नए रिकॉड बना सकती है। इतना ही नहीं ये फिल्म भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी धूम मचा रही है। साथ में ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन तमिल और तेलुगु राज्यों के साथ-साथ यूएसए और मलेशिया में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Yashoda Box Office Collection Day 5

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘यशोदा’ ने ओपनिंग डे पर 3.08 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन इसने 6.70 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, तीसरे दिन के आंकड़ो पर नजर डालें तो इसमें गिरावट देखने को मिली, क्योंकि वीकेंड होने के लिहाज से इसने महज 3.58 की कमाई की।

चौथे दिन इस फिल्म ने 1.35-1.45 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वहीं पांचवे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालें तो इसने मात्र 1-1.5 करोड़ रुपए की ही कमाई की। ये फिल्म हर रोज 1 करोड़ रुपए के ऊपर की बिजनेस करने में सफल रही है।

‘यशोदा’ पांच भारतीय भाषा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है। इसमें सामंथा के साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार और उन्नी मुकुंदन सह-कलाकार हैं। आखिरी बार सामंथा को विग्नेश शिवन की ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में देखा गया था।

‘यशोदा’ हरि और हरीश द्वारा निर्देशित 2022 की सामंथा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रही है, जिसे श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले बनाया गया है और शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित है। इसके बाद एक्ट्रेस ‘शाकुंतलम’ और विजय देवरकोंडा की ‘कुशी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास पहली विदेशी फिल्म, ‘अरेंजमेंट ऑफ लव’ भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ