हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yash Chopra Wife Pamela Passes Away: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Yash Chopra Wife Pamela Passes Away

Yash Chopra Wife Pamela Passes Away: हिंदी सिनेमा के महान फिल्मकार स्वर्गीय यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का गुरुवार सबह निधन हो गया है। वह 74 साल की थीं। बताया गया कि पामेला चोपड़ा बीते 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं।

पामेला चोपड़ा को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और 20 अप्रैल को पामेला ने आखिरी सांस ली। पामेला चोपड़ा एक फेमस इंडियन प्लेबैक सिंगर थीं। साथ ही पामेला एक फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं।

और पढ़िए – Happy Birthday Arshad Warsi:माता-पिता के जाने के बाद पेट पालना भी हो गया था मुश्किल, पढ़ाई छोड़ बने सेल्समैन

रानी मुखर्जी की सास थीं पामेला चोपड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पामेला चोपड़ा का निधन आज सुबह हुआ है। पामेला चापड़ा, आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास थीं। बता दें कि पामेला ने यश चोपड़ा से 1970 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। वहीं, पति यश चोपड़ा की मौत के करीब 11 साल बाद अब पामेला चोपड़ा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

कई फिल्मों में गाए थे गाने

बता दें कि पामेला को लोग एक गायिका के तौर पर भी पहचानते हैं। पामेला ने कभी कभी, नूरी, चांदनी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मुझसे दोस्ती करोगी जैसी फिल्मों में गाने भी गाए हैं। पामेला चोपड़ा आखिरी बार वाईआरएफ (YRF) डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में नजर आई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में पामेला ने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी।

और पढ़िए – Salman Khan On Satish Kaushik: निधन से पहले सतीश कौशिक ने सलमान खान से किया था ये वादा, जो अब होगा पूरा

‘द रोमांटिक्स’ में यश चोपड़ा और उनकी जर्नी को दिखाया गया

वहीं, ‘द रोमांटिक्स’ ने न केवल यश चोपड़ा द्वारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए उनके कॉन्ट्रिब्यूशन पर फोकस किया गया था बल्कि पामेला द्वारा किए गए योगदान पर भी फोकस किया गया। इसके साथ ही यशराज की फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर कई बार पामेला का नाम स्क्रीन पर नजर आया है। पामेला के दो बेटे हैं, आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा। पामेला का निधन से पूरी इंडस्ट्री दुखी है और उनके निधन से सभी को झटका लगा है।

विज्ञापन
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola