---विज्ञापन---

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर Sohail Pasha कौन? जिसने Salman Khan को दी धमकी

Who is Sohail Pasha: सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी अरेस्ट हो गया है। हालांकि, अब कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर सोहेल पाशा कौन है? अगर आप भी इस आरोपी के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं कि कौन है ये शख्स?

---विज्ञापन---

Who is Sohail Pasha: जबसे बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, तबसे ही किसी ना किसी वजह से सलमान खान सुर्खियों में आ जाते हैं। बाबा की हत्या के बाद कई बार सलमान खान को धमकी मिल चुकी है। हाल ही में भी सलमान खान को धमकी मिली थी, जिसमें भाईजान को जान से मारने की बात कही गई। वहीं, अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 साल के एक शख्स को अरेस्ट किया है, जिसका नाम सोहेल पाशा है। आखिर कौन है सोहेल पाशा? आइए जानते हैं…

सोहेल पाशा कौन?

सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी की बात करें तो इसका नाम सोहेल पाशा है, जो पेशे से एक म्यूजिक डायरेक्टर है। सोहेल पाशा वही शख्स है जिसने ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने के बोल लिखे हैं। वहीं, अब सोहेल पाशा का नाम सलमान खान को धमकी देने के मामले में सामने आया है। हालांकि अगर पुलिस की मानें तो पुलिस के अनुसार, सोहेल ने ये सब सिर्फ लाइमलाइट बटोरने के लिए किया है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए नंबर को ट्रैक किया था और तब जांच में सामने आया कि ये नंबर वेंकटेश नाम के शख्स का है। हालांकि अब सोहेल पाशा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

---विज्ञापन---

कब का है मामला?

बता दें कि बीते गुरुवार की रात करीब 12 बजे मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को ये मैसेज आया था। इस मैसेज में कहा गया था कि ‘सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई’ पर एक गाना लिखा गया है। मैसेज में आगे कहा गया कि गाना लिखने वाले को एक महीने के अंदर मार दिया जाएगा। मैसेज में कहा गया कि गाना लिखने वाली की ऐसी हालत कर दी जाएगी कि वो अपने नाम का भी गाना नहीं लिख सकेगा। इस मैसेज के जरिए सलमान खान को कहा गया था कि वो पांच करोड़ रुपये दें और इसके आगे लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिखा था।

---विज्ञापन---

काले हिरण का हत्या का है मामला

गौरतलब है कि सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मामला काले हिरण की हत्या का है, जिसकी वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। उनका कहना है कि सलमान खान उनके मंदिर में जाकर उनके समाज से माफी मांग लें, लेकिन सलमान खान का कहना है कि जब उन्होंने कुछ किया ही नहीं है, तो भला किस बात की माफी मांगें।

यह भी पढ़ें- Sofia Anasari से पहले इन हसीनाओं के MMS लीक, एक का मंगेतर ही निकला दोषी

---विज्ञापन---

First published on: Nov 13, 2024 01:30 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola