---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्तों में छापे करोड़ों, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

The Kerala Story Box Office Collection Day 14: 'द केरल स्टोरी 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस पर अभी भी फिल्म की रफ्तार जारी है. ऑडियंस को फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

The Kerala Story Box Office Collection Day 14: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए हैं. फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है. ऑडियंस को फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर भी इसके सीन्स की रील्स काफी वायरल हो रही हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कमाई में 14वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.51 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.1% रही. वहीं फिल्म के 2,594 शोज रहे. भारत में अब तक ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 40.21 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म काफी चर्चाओं में है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कितनी है Kritika Kamra की नेटवर्थ? अमिरी में पति Gaurav Kapur भी नहीं हैं पीछे

अब तक का कलेक्शन

वहीं ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने भारत में अब तक 45.65 करोड़ की कमाई की है. भले ही फिल्म धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर चल रही हो, लेकिन इसकी स्टारकास्ट की एक्टिंग ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में जानी-मानी एक्ट्रेस अदिति भाटिया भी लीड रोल में हैं. अदिति के अलावा फिल्म में ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता भी लीड रोल में दिखाई दी हैं.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 की कमाई का सिलसिला 13वें दिन भी जारी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार

---विज्ञापन---

फिल्म पर था विवाद

रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में छा गई थी. जब मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया था, तभी से कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आई थी और उन्होंने इस फिल्म का जबरदस्त प्रदर्शन भी किया. वहीं केरल हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने भी इस फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लगा दी थी. हालांकि बाद में इस फैसले को डिवीजन बेंच ने बदला और फिल्म को रिलीज किया गया. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करके ये साबित कर दिखाया था कि विवादों में रहने के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.

First published on: Mar 13, 2026 06:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola