'काश मैं…', Dhurandhar 2 के डायरेक्टर आदित्य धर हुए इमोशनल, बर्थडे पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

Aditya Dhar Birthday Post: Dhurandhar 2 के डायरेक्टर आदित्य धर का कल जन्मदिन था. उन्होंने अपने बर्थडे पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. इस दौरान वे काफी इमोशनल भी हो गए थे. लेकिन दुनिया के साथ उन्होंने अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर किया. वे हर किसी का आभार जताते हुए दिखे.

Aditya Dhar Birthday Post

Aditya Dhar Birthday Post

Aditya Dhar Emotional Instagram Post: फिल्म ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन मनाया. इस खास दिन पर वे बहुत इमोशनल हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं खुलकर साझा कीं. पोस्ट में वे अपनी मेहनत, टीम और फैंस के लिए आभार जताते नजर आ रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में लिखी इमोशनल बातें

आदित्य धर ने अपने पोस्ट की शुरुआत में लिखा कि काश मैं कुछ और चीजें कर पाता या कुछ अलग तरीके से समझ पाता. लेकिन जीवन की यात्रा में मिले प्यार और सपोर्ट ने उन्हें मजबूत बनाया. उन्होंने ‘पीक डिटेलिंग’ वाले मीम्स का जिक्र किया, जो फैंस ने बनाए थे. ये मीम्स उनकी फिल्म की बारीकी से बने सीन पर मजाक उड़ाते थे, लेकिन आदित्य ने इन्हें प्यार से लिया. वे कहते हैं कि ये मीम्स पढ़कर वे हंसे और खुश हुए.

धुरंधर की सफलता और नई उम्मीद

आदित्य धर की पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में बहुत नाम कमाया. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पर काम चल रहा है. आदित्य धर जन्मदिन पर ही फिल्म के अंतिम टच दे रहे थे. वे लिखते हैं कि ‘इस काम में बैठे हुए उन्हें बहुत ग्रेटफुल महसूस कर रहा हूं. टीम के साथ काम, फैंस का प्यार और सपनों पर यकीन रखने की सीख दी. उन्होंने फैंस से कहा कि अपने सपनों पर विश्वास रखो, मेहनत करो, सफलता जरूर मिलेगी.’

विज्ञापन

दोस्तों और पत्नी ने दी बधाई

कल यानी 12 मार्च को आदित्य धर का जन्मदिन था. इस खास मौके पर कई दिग्गजों ने आदित्य को बधाई दी. वहीं पत्नी यामी गौतम ने भी पति आदित्य को बधाई दी. वहीं आदित्य ने अपने जन्मदिन के मौके पर धुरंधर के पहले पार्ट को री रिलीज करने का फैसला किया. यह धुरंधर फैंस के लिए किसी गिफ्ट की तरह था. आज यानी 13 मार्च, 2026 को धुरंधर का पहला पार्ट दोबारा रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

धुरंधर 2 की तैयारियां

धुरंधर 2 का सारी तैयारियां हो चुकी हैं. फिल्म का पहला गाना Aari Aari गाना भी रिलीज हो चुका है. धुरंधर 2 यानी इसका सीक्वल 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाला है. वहीं 18 मार्च, 2026 में प्री रिलीज की टिकटों के दामों ने आसमान छू लिए हैं, लेकिन फिर भी हाउसफुल हैं. हर कोई इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ