Shahrukh Khan Son Aryan Khan Bollywood Debut: शाहरुख खान ने हाल ही में 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान किंग खान की एक फैन से मुलाकात ने काफी सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने उस फैन से मुलाकात की, जो पिछले 95 दिनों से उनके घर मन्नत के बाहर इंतजार कर रहा था। ये फैन झारखंड से शाहरुख से मिलने के लिए आया था, जिसके लिए वो लम्हा काफी खास बन गया। अब फैन ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बड़ा दावा किया है। शाहरुख से मुलाकात को लेकर फैन ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
‘सारा अली खान के साथ आर्यन खान का डेब्यू’
हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए फैन ने कहा कि शाहरुख खान से उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही। वो किंग खान से आर्यन खान को लेकर लिखी गई एक फिल्म की स्क्रिप्ट के सिलसिले में मिले थे। फैन ने कहा कि उन्होंने शाहरुख को बताया है कि उन्होंने आर्यन खान के डेब्यू के लिए एक कहानी लिखी है। इसके आगे बात करते हुए फैन ने कहा कि शाहरुख ने उन्हें बताया कि मेरी फिल्म किंग के रिलीज होने के बाद वो आर्यन खान की फिल्म के लिए ही काम शुरू करेंगे। फैन ने दावा किया कि आर्यन खान सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान के साथ डेब्यू करेंगे। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो शाहरुख खुद ही जानते हैं। इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुआ है।
फैन ने कंप्यूटर सेंटर कर दिया बंद
ये फैन शाहरुख के बहुत बड़े दीवाने हैं। उन्होंने अपने कंप्यूटर सेंटर को बंद किया और शाहरुख से मिलने के लिए मुंबई का रुख किया। इस सफर के दौरान, उन्हें न सिर्फ शारीरिक बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। इसके बावजूद उनका एक ही उद्देश्य था—शाहरुख से मिलना। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में शाहरुख खान को अपने फैन से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘किंग खान उस फैन से मिले जो झारखंड से आए थे और उनसे मिलने के लिए मन्नत के बाहर 95 दिनों से ज्यादा समय से इंतजार कर रहे थे! ये सच है कि अगर आप किसी चीज को सच्चे दिल से चाहें, तो वो आपको मिल जाती है।’
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें शाहरुख खान की फैन की ये मुलाकात उनके जन्मदिन पर हुई और इससे उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। शाहरुख खान को हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था, जिसमें वो तापसी पन्नू के साथ नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ होगी, जिसमें वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित की जा रही है और शाहरुख के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें: ठीक से नहीं आ रही थी सांस फिर भी नहीं रुके Sharda Sinha के सुर, अस्पताल से पुराना वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
49 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines