हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Sabarmati Report को थिएटर में मिली स्टैंडिंग ओवेशन, फिल्म ने पहले ही दिन काटा बवाल

The Sabarmati Report Gets Standing Ovation From Audience: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने पहले ही दिन दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है।

विज्ञापन
द साबरमती रिपोर्ट

The Sabarmati Report Gets Standing Ovation From Audience: विक्रांत मैसी और राशी खन्ना की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर पिछले काफी दिनों से बज बना हुआ था और अब फाइनली फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अब फिल्म को देख रही ऑडियंस की तरफ से स्टैंडिंग ओवेशन मिलने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

थिएटर में बजीं फिल्म के लिए तालियां

‘विरल भयानी’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सिनेमाघर के अंदर का है। इस वीडियो में दर्शक जिन्होंने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को देखा वो अपनी सीट से खड़े होकर फिल्म के लिए तालियां बजा रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद हर कोई खुद को इसकी तारीफ करने से रोक ही नहीं पा रहा। लोगों ने इस पोस्ट पर भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।

फिल्म देखकर लोगों की आंखों में आए आसूं

आपको बता दें इस फिल्म में गोधरा कांड की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद अब लोगों के आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे। एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘ये फिल्म गोधरा कांड की क्रूरता और दुख को फिर से जीवित कर देती है, जिसमें कई निर्दोष जानें चली गई थीं। सच कहूं तो, फिल्म देखते वक्त मेरी आंखें नम हो गई थीं। ये फिल्म सचमुच आपकी आत्मा को छू जाएगी। ये उन पीड़ितों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।’

विज्ञापन

तारीफ के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत 

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बाकी फिल्मों के मुकाबले ये नंबर काफी कम है लेकिन इसके आगे बेहतर होने की उम्मीद है क्योंकि फिल्म को लेकर काफी अच्छे रिव्यूज आए हैं।

परिवार को मिली धमकी 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के ट्रेलर के बाद एक्टर विक्रांत मैसी और उनके परिवार को धमकियां मिली थीं। चौकाने वाली बात ये है कि इन धमकियों में उनके 9 महीने के बेटे को भी घसीटा गया था, जिसके बाद हर कोई काफी हैरान रह गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मैं जिंदा हूं, मेरी मां से पूछा मेरी मौत पर सवाल’, एक्टर के सुसाइड की खबर ने फैमिली के उड़ाए होश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola