बॉलीवुड जल्द ही उन लोगों को एक खास तोहफा देगा, जिन्हें हॉरर फिल्में देखने का शौक है। अब एक के बाद एक हॉरर फिल्में और सीरीज आ रही हैं। वहीं, इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है। अभी-अभी एक नई फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है। ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ की कामयाबी के बाद अब मेकर्स जल्द ही ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ लेकर आ रहे हैं। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट ने इस फिल्म के ऐलान के साथ-साथ इससे जुड़ी खास डिटेल्स भी रिवील कर दी हैं।
‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ में कौन होंगे कलाकार?
महेश भट्ट, आनंद पंडित और विक्रम भट्ट एक बार फिर इस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ को विक्रम भट्ट डायरेक्ट करने वाले हैं और आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट इसे प्रोड्यूस करेंगे। इस बार फिल्म में कौन नजर आएगा? अब स्टार कास्ट से भी पर्दा उठा दिया गया है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे फिल्म में लीड एक्टर्स के तौर पर नजर आने वाले हैं।
डरावना है अनाउंसमेंट वीडियो
अनाउंसमेंट वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में एक हवेली नजर आ रही है और एक लड़की दिख रही है। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है और जब ये गाना रुकता है तो भयानक चीख सुनाई देती है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है, जैसे अब वाकई एक बढ़िया हॉरर मूवी आएगी और हॉरर के नाम पर दर्शकों के साथ कॉमेडी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: क्या Khushi Kapoor ने Vedang Raina संग रिलेशनशिप किया कन्फर्म? काफी कुछ कह गया लेटेस्ट पोस्ट
कब रिलीज होगी ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’?
वहीं, अब जब फिल्म को लेकर इतनी एक्साइटमेंट हो ही गई है, तो चलिए जानते हैं इसे कब रिलीज किया जाएगा? आपको बता दें, ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ का सीक्वल है। इस बार भी फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और वो ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब ये फिल्म आएगी तो सिनेमाघर लोगों की चीखों से गूंज उठेगा।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
2 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
5 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
9 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines