---विज्ञापन---

क्या Khushi Kapoor ने Vedang Raina संग रिलेशनशिप किया कन्फर्म? काफी कुछ कह गया लेटेस्ट पोस्ट

खुशी कपूर और वेदांग रैना के रिश्ते को लेकर अब इंस्टाग्राम पर एक बड़ा हिंट मिला है। खुशी ने अपनी बहन की तरह ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग रिश्ते को कन्फर्म किया है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के कई ऐसे रूमर्ड कपल्स हैं, जो हमेशा दिखते तो साथ हैं, लेकिन अपने रिलेशनशिप को खुलकर दुनिया के सामने एक्सेप्ट नहीं करते। ऐसे ही एक रूमर्ड कपल हैं खुशी कपूर और वेदांग रैना। ये दोनों एक ओपन सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं। यानी दोनों का प्यार दिखता तो सबके सामने है, लेकिन लोगों के सामने जुबान पर नहीं आता। वहीं, अब खुशी कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद फैंस को उनकी लव लाइफ को लेकर क्लैरिटी मिल जाएगी।

खुशी कपूर और वेदांग रैना का रिश्ता हुआ कन्फर्म?

खुशी कपूर ने बिना कुछ कहे वेदांग रैना संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना कुछ कहे कोई कैसे रिलेशनशिप कन्फर्म कर सकता है? तो आपको ये खुशी कपूर का स्टाइल देखकर समझ आ जाएगा। दरअसल, खुशी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में वेदांग रैना संग अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने अभी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में खुशी के साथ वेदांग तो नजर नहीं आ रहे, लेकिन इनके डेट करने का प्रूफ जरूर मिल गया है।

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर मिला खुशी और वेदांग की डेटिंग का सबूत

खुशी कपूर ने अब जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें वो स्माइल करते हुए अपनी तस्वीरें खींच रही हैं। इन फोटोज में अगर आप नोटिस करेंगे तो आपको कुछ ऐसा दिखेगा, जो आपको यकीन दिला देगा कि खुशी कपूर वेदांग के प्यार में कैद हैं। इन फोटोज में खुशी कपूर एक नेकलेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस पर V और K बने हुए हैं। यानी V से वेदांग और K से खुशी। अब एक्ट्रेस ने इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया है। इस V लव K वाले नेकलेस को देखकर फैंस समझ ही गए होंगे कि एक्ट्रेस क्या हिंट दे रही हैं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रहीं Hina Khan ने लिखा क्रिप्टिक नोट, बोलीं- ‘मैं नहीं भूलूंगी…’

जान्हवी के नक्शेकदम पर चली छोटी बहन?

अब खुशी की ये हालिया तस्वीरें देखकर लग रहा है कि वो अपनी बहन जान्हवी कपूर के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं। आपको बता दें, जान्हवी ने भी पहले शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ता अपने मुंह से नहीं कबूला था, बल्कि वो भी शिखर के नाम का नेकलेस पहनकर उसे फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। अब लगता है खुशी कपूर भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कर रही हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 16, 2025 02:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola