News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बॉलीवुड के उभरते सितारे विक्की कौशल आज लाखों दिलों की धड़कन हैं, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं रहा। विक्की का जन्म मुंबई की एक चॉल में हुआ था जहां उनका परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। हालांकि उनके पिता शाम कौशल बॉलीवुड के फेमस स्टंट डायरेक्टर थे फिर भी विक्की को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विक्की कौशल ने साल 2015 में फिल्म मसान से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके ऐक्टिंग को खूब सराहा गया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विक्की की एक्टिंग में गहराई और सच्चाई है जिसने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सर्दार उधम, राजी और संजू जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी टैलेंट का लोहा मनवाया।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, ऑडिशन आपको आपकी असली औकात दिखाते हैं। इतने सारे टैलेंटेड लोग होते हैं कि आप सोचते हैं, ‘मैं क्यों?’ उन्होंने आगे कहा लोग मेरी सफलता देखते हैं लेकिन इसके पीछे की मेहनत और संघर्ष को कोई नहीं जानता।
विक्की ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और एक आईटी कंपनी के साथ टूर पर गए थे। लेकिन वहां उन्हें एहसास हुआ कि उनका असली प्यार एक्टिंग है। इसके बाद उन्होंने किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से ऐक्टिंग सीखा और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और दोनों को लोग ‘कपल गोल्स’ के रूप में देखते हैं।
आज विक्की कौशल की कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये है। उनके इनकम का मुख्य स्रोत फिल्मों में अभिनय और ब्रांड एंडोर्समेंट है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।