हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मशहूर TV एक्टर को है चौथे स्टेज का कैंसर, अस्पताल से तस्वीर आई सामने; इलाज के नहीं हैं पैसे

Vibhu Raghave Cancer: टीवी के एक पॉपुलर एक्टर की चौथे स्टेज के कैंसर से हालत खराब हो गई है। शारीरिक पीड़ा के साथ एक्टर को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Vibhu Raghave File Photo

Vibhu Raghave Cancer: हिना खान (Hina Khan) को तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है और इसे लेकर वो सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब एक और टीवी एक्टर अपनी बीमारी की वजह से न्यूज में आ गया है। ‘निशा और उसके कजन्स’ (Nisha Aur Uske Cousins) फेम पॉपुलर टीवी एक्टर विभु राघव लम्बे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। विभु राघव को चौथे स्टेज का कोलन कैंसर है और अब उनकी अस्पताल से चौंका देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

टीवी एक्टर्स जुटा रहे विभु राघव के इलाज के लिए पैसे

इसके साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि एक्टर के पास अपने कैंसर का इलाज करवाने तक के पैसे नहीं हैं। अब कई एक्टर्स मिलकर विभु राघव के कैंसर ट्रीटमेंट के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। सिंपल कौल (Simple Kaul), मोहसिन खान (Mohsin Khan), सौम्या टंडन (Saumya Tandon) और अदिति मलिक (Addite Malik) ने रिवील किया है कि टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहे विभु राघव के इलाज में पैसे कम पड़ रहे हैं।

चौथे स्टेज के कैंसर में एक्टर की बिगड़ी आर्थिक हालत

ऐसे में अब सभी लोग मिलकर उनके लिए फंड रेज करने की कोशिश कर रहे हैं। अब इनके साथ रोजलिन खान (Rozlyn Khan) भी जुड़ चुकी हैं। रोजलिन ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर लोगों से विभु राघव की मदद करने के लिए डोनेशन की गुहार लगाई है। साथ ही एक्टर से ऐसे ही मजबूत बने रहने की गुजारिश की है। आपको बता दें, एक्टर विभु राघव काफी समय से अपने सोशल मीडिया पर कैंसर को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

Rozlyn Khan

यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi ने दिया जुम्मे का तोहफा, क्या थिएटर में फिर दिखेगा Awarapan?

विज्ञापन

रोजलिन खान ने की विभु राघव की मदद की गुजारिश

वक्त-वक्त पर इंडस्ट्री के कुछ लोग सामने आकर टीवी एक्टर विभु राघव के ट्रीटमेंट के लिए पैसे जुटाने की कोशिश करते हैं। काफी समय से एक्टर अपनी बीमारी के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक तो उनकी हालत खराब है और वो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं, ऊपर से पैसों की तंगी से भी वो टूट गए हैं। अब एक्टर की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें जिंदा रहने के लिए दूसरों से पैसों की मदद मांगनी पड़ रही है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola