Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Very Parivarik का वो सीन, जिसने कराया सीरीज की बहू का Moye-Moye, TVF के वीकली शो की ये क्लिप देखी?

Very Parivarik: फैमिली ड्रामा 'वैरी पारिवारिक' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो की कई क्लिप वायरल हो रही हैं, जिनमें आपको शो से जुड़े कुछ खास सीन देखने को मिल सकते हैं।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Jun 20, 2024 13:08
Very Parivarik
Very Parivarik

Very Parivarik: बात जब ओटीटी की होती है, तो ओटीटी पर बेशुमार कंटेंट है, जो दर्शकों को मनोरंजन कर सकता है। इसमें आपको हर एक जॉनर का मसाला मिल जाएगा। हालांकि अगर आप अपनी फैमिली संग ओटीटी के शो का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए टीवीएफ का शो ‘वैरी पारिवारिक’ इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़ बोल रहा है। जी हां, ‘गुल्लक’ और ‘पंचायत’ जैसी वेब सीरीज बनाने वाले मेकर्स भला फैमिली ड्रामा में भी कहां पीछे रहने वाले हैं। इसलिए उन्होंने ‘वैरी पारिवारिक’ जैसे शो को मैदान में उतारा, जो दर्शकों को खूब मजे भी दे रहा है।

शैली का का ‘मोए-मोए’ सीन 

टीवीएफ ‘TVF’ का वीकली शो ‘वैरी पारिवारिक’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस टाइम यूट्यूब पर शो ने खूब धमाल मचा रखा है। अब भई टीवीएफ की सीरीज है, तो इसका दर्शकों पर क्रेज होना तो लाजिमी है। शो का हर किरदार बेहद खास है। इस बीच अब इंटरनेट पर शो की छोटी-छोटी क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें से एक क्लिप ऐसी है, जिसमें शो की बहू का ‘मोए-मोए’ सीन है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब छाया हुआ है।

---विज्ञापन---

सास ने बहू संग किया मजाक

टीवीएफ की वेब सीरीज ‘वैरी पारिवारिक’ में सास-बहू की जोड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। बता दें कि शो में सास का किरदार कनुप्रिया पंडित (शकुंतला) निभा रही हैं, तो वहीं सृष्टि गांगुली रिंदानी (शैली) के रोल में नजर आ रही हैं। इस सीरीज का एक क्लिप, जिसमें शैली रसोई में काम कर रही है कि तभी शैली की सास वहां आ जाती है। इस दौरान सास अपनी बहू से कहती हैं कि अरे बहू, तुम मॉर्डन हो… ऐसे किचन में काम करना तुमको शोभा नहीं देता। सास की इस बात से बहू के चेहरे पर स्माइल आने ही वाली होती है कि सास तुरंत कह देती हैं कि जाओ कपड़े धो लो…।

---विज्ञापन---

TVF पर देख सकते हैं ‘वैरी पारिवारिक’ 

शकुंतला की इस बात पर शैली का रिएक्शन देखने लायक होता है। अब भई बात रियल लाइफ की सास की हो या फिल रील लाइफ की… सास तो सास होती है। उनका काम ही अपनी बहुओं से ज्यादा उम्मीद करने का होता है। टीवीएफ के ‘वैरी पारिवारिक’ शो का भी कुछ ऐसा ही हाल है। अगर आप भी इस शो को देखना चाहते हैं तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म TVF (द वायरल फीवर) पर देख सकते हैं। वैरी पारिवारिक की कहानी सच में ‘वैरी पारिवारिक’ ही है, जो किसी का भी दिल छू सकती है।

यह भी पढ़ें- करंट लगाया, लाठियों से पीटा… गायब हुआ कान, कुत्तों ने खाया चेहरा, Darshan के फैन संग सारी हदें पार

First published on: Jun 20, 2024 01:08 PM

संबंधित खबरें