Sayli Salunkhe Instagram: सोनी टीवी के शो ‘वीर हनुमान: बोलो बजरंग बली की जय’ में माता अंजना का किरदार निभा रहीं फेमस एक्ट्रेस सायली सालुंखे अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उनका अकाउंट हैक हो गया है। दरअसल, सायली के इंस्टाग्राम हैंडल से बीते दिन एक पोस्ट शेयर की गई है। इस अजीबोगरीब पोस्ट में पैसों का लेनदेन दिख रहा है, जो एक्ट्रेस की नॉर्मल पोस्ट से बिल्कुल ही अलग है।
एक्ट्रेस का नहीं आया बयान
एक्ट्रेस सायली सालुंखे के इंस्टाग्राम हैंडल और स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें 550,176.89 रुपये का लेनदेन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अकाउंट की पूरी डिटेल और चैट्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं। पैसे ट्रांसफर की डेट शुक्रवार यानी 11 जुलाई की है। हैरानी की बात ये है कि ट्रांजेक्शन के साथ में kimberly murilo नाम के यूजर संग बातचीत के स्क्रीनशॉट भी देखे जा सकते हैं।
इस पोस्ट को देखने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सायली सालुंखे का इंस्टाग्राम हैक हो गया है? फिलहाल एक्ट्रेस की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई बयान या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
पोस्ट के साथ कैप्शन ने खींचा ध्यान
सायली सालुंखे के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस अजीबोगरीब पोस्ट के साथ लंबा-चौड़ा कैप्शन भी दिया गया है। इसमें लिखा गया है, ‘दोस्तों कॉन्टेक्ट मिसेज @kimberly.murilo ट्रेडिंग शुरू करने के लिए मैंने उनके ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के बारे में पोस्ट देखी और 50 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया। मुझे हैरानी हुई कि सिर्फ 3 घंटे की ट्रेंडिंग के बाद मुझे 550,176.89 रुपये का प्रॉफिट हुआ। थैंक यू किम्बर्ली मुरिलो। ट्रांजेक्शन करने और इसके बारे में जानने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।’
सायली सालुंखे का वर्कफ्रंट
सायली सालुंखे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें इन दिनों माइथोलॉजी टीवी शो ‘वीर हनुमान: बोलो बजरंग बली की जय’ में देखा जा रहा है। इस शो में एक्ट्रेस हनुमान की माता अंजना के किरदार में हैं। इससे पहले सायली छतरीवाली, स्पाई बहू, बातें कुछ अनकही सी और पुकार दिल से दिल तक जैसे कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू का निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
13 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
41 mins agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
1 hr agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
2 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
3 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
4 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
19 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines