मशहूर एक्टर ने इस वजह से आनन-फानन में छोड़ा लंदन, फैंस को कानों-कान नहीं हुई खबर

Actor Left London in Hurry: अपनी पत्नी से तलाक के बाद अब मशहूर एक्टर अपनी बेटी के खर्चे उठा रहे हैं। इसी बीच उनके लंदन से आनन-फानन की खबरों ने हर तरफ सनसनी मचा दी। आखिर कौन है ये एक्टर और क्या वजह रही चलिए आपको बताते हैं।

Actor Left London in Hurry

Actor Left London in Hurry

Tom Cruize Left London in Hurry: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वो लगातार फैंस और मीडिया का अटेंशन अपनी तरफ आकृषित कर ही लेते हैं। हाल ही में अब दिग्गज एक्टर आनन-फानन में लंदन से निकले जिसके बाद फैंस घबरा गए कि इतनी जल्दी में टॉम आखिर लंदन छोड़कर क्यों गए हैं। टॉम अपने निजी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए जिसके बाद मीडिया की नजरें भी उनपर आकर टिक गई कि कहीं टॉम के परिवार में कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। अब टॉम के लंदन से निकलने का कारण सामने आ गया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया।

विज्ञापन

बेटी की वजह से लंदन से निकले टॉम

दरअसल टॉम के आनन-फानन में लंदन से निकलने की वजह थीं उनकी बेटी सूरी, जिसने हाल ही में कॉलेज में एडमिशन लिया है। सूरी ने कॉलेज में दाखिला कराते समय फैसला किया कि वो अब टॉम के सरनेम को यूज नहीं करेंगी। टॉम को जैसे ही इस बात का पता चला तो वो तुरंत अपनी बेटी के पास जा पहुंचे। सूरी ने यूएस के पिट्सबर्ग की कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी में अपना दाखिला कराया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम सूरी के जीवन के अहम पलों में कम ही नजर आते हैं। अब तक टॉम अपनी बेटी सूरी के किसी भी फैसले का विरोध करते हुए भी नहीं दिखाई दिए थे। लेकिन इस फैसले से वो ज्यादा खुश नहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)

विज्ञापन

2012 में टॉम क्रूज का हुआ तलाक

आपको बता दें टॉम क्रूज और केटी होम्स ने  साल 2012 में छह साल के रिश्ते के बाद तलाक ले लिया। तलाक के बाद होम्स ने न सिर्फ क्रूज की जिंदगी से बाहर निकलने का फैसला किया बल्कि चर्च ऑफ साइंटोलॉजी से भी अपना संबंध तोड़ दिया। टॉम क्रूज ने अपनी पत्नी से अलग होने के बाद उनकी बेटी के 18 साल होने तक हर महीने 4 लाख डॉलर देने के एग्रीमेंट पर साइन किया था। इसके अलावा बेटी सूरी के कॉलेज के खर्चों का भी पूरा ख्याल टॉम ही रखेंगे।

मां का नाम इस्तेमाल करेंगी सूरी

उनकी बेटी सूरी ने अपने पिता के सरनेम की जगह अपनी मां केटी होम्स के मिडल नाम का यूज करने का फैसला लिया है। सूरी अपनी मां के साथ ही रह रही हैं इसलिए वो उनकी बॉन्डिंग उनके साथ ही ज्यादा है।

विज्ञापन

बेटी सूरी पर मां केटी को गर्व

हाल ही में सूरी की मां केटी होम्स का एक इंटरव्यू आया था जिसमें उन्होंने टॉम से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलावों पर बात की थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी सूरी पर गर्व महसूस करते हुए कहा था कि वो सूरी की उपलब्धियों को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा था कि वो कॉलेज में एडमिशन के बाद अपनी बेटी के साथ रहना मिस करेंगी लेकिन उन्हें खुशी हैं कि उनकी बेटी कुछ अच्छा करने की सोच रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ