Tiku Talsania की अब कैसी हालत? एक्टर की बेटी ने बताया सेहत का हाल

Tiku Talsania Health Update: मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया का लेटेस्ट अपडेट आ गया है। एक्टर की बेटी शिखा ने खुद अपने पिता का तबीयत को लेकर फैंस के साथ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है टीकू की हालत?

Tiku Talsania

Tiku Talsania

विज्ञापन

Tiku Talsania Health Update: मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया को लेकर फैंस इस वक्त बहुत टेंशन में हैं। एक्टर को बीते दिन गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं, अब उनकी बेटी ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अब टीकू तलसानिया की हालत कैसी है?

अब कैसी है टीकू की तबीयत?

टीकू तलसानिया की बेटी शिखा ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट किया है। शिखा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शिखा ने लिखा है कि आप सभी ने इतनी दुआएं कि उसके लिए सबका दिल से धन्यवाद। ये समय हम सभी के लिए बेहद इमोशनल रहा है, लेकिन मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि पापा की तबीयत अब पहले से बेहतर है।

विज्ञापन

शिखा ने क्या लिखा?

शिखा ने आगे लिखा कि पापा की हालत में सुधार हो रहा है। कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी हमारा थैंक्स जिन्होंने पापा की देखभाल की है और हर तरह की कोशिश की है। इसके अलावा सभी फैंस और चाहने वालों का भी शुक्रिया जिन्होंने इतना प्यार और सपोर्ट किया। शिखा का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।

Tiku Talsania Health Update

Tiku Talsania Health Update

टीकू को आया ब्रेन स्ट्रोक

गौरतलब है कि जैसे ही टीकू के गंभीर बीमार होने की खबर सामने आई तो हर कोई टेंशन में आ गया। हालांकि, टीकू को लेकर पहले खबर आई कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन बाद में उनकी वाइफ से हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें दिल का दौरा नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया है। एक्टर की वाइफ ने बताया था कि वो एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे और इस दौरान उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।

विज्ञापन

कई फिल्मों में किया काम

बता दें कि टीकू अपनी शानदार फिल्मों और कॉमेडी के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने ‘अंदाज अपना अपना’, ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हंगामा’, ‘राजू चाचा’ जैसी कमाल की फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अगर टीकू की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था। वहीं, अब टीकू की खराब हालत के दौरान उनके फैंस और चाहने वालों ने उनके लिए दुआ की और अब सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि एक्टर जल्दी ठीक होकर घर चले जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ