Tiger 3 Collection US Box Office: पिछले काफी दिनों से अपने फेवरेट स्टार सलमान खान की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को आखिरकार सलमान खान ने दिवाली के दिन तोहफा दे ही दिया। बीते दिन यानि 12 नवंबर को टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही पहले दिन सलमान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा। हालांकि टाइगर 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पठान और जवान को तो नहीं पछाड़ पाई है, लेकिन पहले दिन टाइगर की दहाड़ दमदार रही। अब इस फिल्म ने विदेश में भी अपने नाम का डंका बजाया है। नॉर्थ अमेरिका (Tiger 3 Collection US Box Office) में यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
विदेश में सलमान की फिल्म का बड़ा कलेक्शन
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 ने अमेरिका में 2.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जबकि इसके शुरुआती दिन में लगभग 5.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कलेक्शन होने की उम्मीद थी। हालंकि इसमें फिल्म का प्रीमियर भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सलमान खान की किसी भी फिल्म का वहां सबसे बड़ा कलेक्शन है।
https://www.instagram.com/p/CzLBgr8sDqJ/
इस नए रिकॉर्ड के साथ टाइगर 3 ने 2015 में रिलीज हुई बजरंगी भाईजान के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 740 K अमेरिकी डॉलर का हाईएस्ट कलेक्शन किया था। बजरंगी भाईजान के दूसरे दिन (शनिवार) को 1 मिलियन का आंकड़ा पार करने के बाद, यह यूएस में सलमान का दूसरा मिलियन-डॉलर कलेक्शन है।
नॉर्थ अमेरिका में ‘टाइगर 3’ ने पहले ही दिन सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों के लिए सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय ओपनिंग का खिताब हासिल कर लिया है। हालांकि भारत में टाइगर 3 को दिवाली के खास दिन के मौके पर रिलीज किया था, लक्ष्मी पूजा की वजह से फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन उस हिसाब से कम रहा है, जितना सलमान की फिल्म का होना चाहिए था। हालांकि आने वाले दिनों में देश में कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद है।