Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Box Office Report: बेहद लंबे समय तक इंतजार करने के बाद बॉलीवुड के ‘दबंग’ कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस और दर्शकों का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। रिलीज से पहले ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’ (Pathaan) और ‘जवान’ (Jawan) की बराबरी कर सकती है या उनको भी पीछे छोड़ सकती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स के मुताबिक फिल्म की स्टोरी लाइन में थोड़ी कमी थी, लेकिन हर फ्रंचाइसी की तरह इस बार फिल्म में ‘टाइगर’ और ‘जोया’ की केमिस्ट्री को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं, फिल्म में विलेन का किरदार यानी इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को भी क्रिटिक्स का अच्छा रिव्यू मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख का ‘पठान’ किरदार भी नजर आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। ऐसे में फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 44.50 करोड़ से शुरुआत की। अब देखना ये है कि 300 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म आने वाले समय में कितनी कमाई कर सकती है।
*Tiger 3 Day 1 Night Occupancy: 46.18% (Hindi) (2D) #Tiger3 https://t.co/e7VSfig3qw*
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) November 12, 2023
Leo Box Office Collection Day 25
वहीं, अब बात साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) की कमाई के बारे में। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन हो चुके हैं और अब फिल्म की कमाई में भी तेजी से कमी आ रही है। ऐसे में फिल्म ने अपने रिलीज के 25वें दिन महज 0.39 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 336.88 करोड़ रही, जिसका मतलब ये है कि सलमान की ‘टाइगर 3’ का इस फिल्म की कमाई पर गहरा असर पड़ा है। वहीं, फिल्म वर्ल्डवाइड 553.7 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Review: Shah Rukh का कैमियो भी नहीं बचा सका Salman और Katrina की फिल्म, Tiger 3 देख बोर हुए फैंस
इसके बाद अब बॉलीवुड स्टार विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) की कमाई पर आते हैं तो इसको भी बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन हो चुके हैं। फिल्म की स्टोरी लाइन और विक्रांत के अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, इस फिल्म पर भी सलमान की ‘टाइगर 3’ की रिलीज का गहरा असर पड़ा होगा। फिल्म ने अपने रिलीज के 17वें दिन ‘लियो’ से ज्यादा कमाई करते हुए 0.60 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 31.15 करोड़ हो चुकी है। 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 26.60 करोड़ की कमाई कर ली है। (Box Office Report)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।