---विज्ञापन---

Thug life X Review: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ ओपनिंग डे पर पास या फेल? देखें यूजर्स के रिएक्शन

Thug life X Review: कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' का  फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि दर्शकों की अग्निपरीक्षा पर यह फिल्म खरी उतर सकी है या नहीं?

---विज्ञापन---

Thug life X Review: साउथ सुपरस्टार कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ आज 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में तृषा कृष्णन भी अहम किरदार में नजर आई हैं। वैसे तो फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी विवादों में फंस गई। इसकी रिलीज को कर्नाटक में बैन कर दिया गया लेकिन पूरे देश में ‘ठग लाइफ’ आज रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर ज्यादा से ज्यादा लोग कमल हासन को देखने सिनेमाघर पहुंचे। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों को ‘ठग लाइफ’ कैसी लगी? इस पर वह सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार शेयर कर रहे हैं। यहां देखें उनके रिएक्शन।

दो ग्रुप में बंटे दर्शक

70 साल की उम्र में कमल हासन एक बार फिर बतौर हीरो ‘ठग लाइफ’ से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आए हैं। उनकी फिल्म को देखने के बाद यूजर्स दो ग्रुप में बंट गए हैं। किसी ने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है, तो कोई इसे निराशाजनक बता रहा है। ‘ठग लाइफ’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘यह हर तरह से अरुचिकर, नियमित, भावनाहीन, लक्ष्यहीन और प्रभावहीन था, फिर भी निर्विवाद रूप से संगीतमय और स्टाइलिश था।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ठग लाइफ में संभावनाएं थीं लेकिन यह धीमी हो गई। कमल हासन ने दमदार अभिनय किया है, लेकिन उनके कभी न खत्म होने वाले मोनोलॉग आपको थका देते हैं। सिम्बू ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, लेकिन वह भी सुस्त, सपाट दूसरे भाग को नहीं बचा पाता। ट्रेडमार्क मणिरत्नम की चमक? कहीं नहीं दिखती।’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अब तक की सबसे घटिया फिल्म।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘#Thuglife के लिए एक शब्द समीक्षा – पूरी तरह से निराश…! मणिरत्नम के करियर की सबसे खराब फिल्म। स्ट्र परफॉरमेंस अच्छी है और ARR म्यूजिक के अलावा कुछ भी नहीं है। रेटिंग – 2/5’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf ने गिरते-पड़ते क्रॉस किया 65 करोड़ का आंकड़ा, जानें 13वें दिन की कमाई?

---विज्ञापन---

यहां देखें यूजर्स के पॉजिटिव रिएक्शन

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में

गौरतलब है कि फिल्म ‘ठग लाइफ’ अपराध और विश्वासघात से भरी दुनिया की कहानी दिखाती है, जिसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कमल हासन के अपोजिट तृषा कृष्णन नजर आई हैं। फिल्म में दोनों स्टार्स का बोल्ड सीन भी है, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

First published on: Jun 05, 2025 09:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola