Thara Bhai Jogindar on Trolling: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान सुसाइड करने की कोशिश की. इस दौरान अनुराग की कार का एक्सीडेंट हो गया और वो अस्तपाल में भर्ती हैं. इस घटना के बाद कई लोगों ने अनुराग का सपोर्ट किया और उन्हें सपोर्ट करने के लिए लोगों से अपील भी की है. इन्हीं में से एक हैं पॉपुलर इंफ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर, जिन्होंने यूके राइडर को सपोर्ट और फिर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब उन्होंने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
मुझे माफ करना मैं गलत हूं- जोगिंदर
थारा भाई जोगिंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए थारा भाई जोगिंदर ने कैप्शन में लिखा है कि मुझे माफ करना मैं गलत हूं. वीडियो में जोगिंदर कह रहे हैं कि पहले मुझे ये बताओ कि क्यों मुझे मां-बहन की गालियां दी जा रही हैं, सोशल मीडिया पर.
क्या बोले जोगिंदर?
उन्होंने कहा कि चलो मैं गलत हूं, मैंने व्यूज के लिए किया है? ठीक है मैंने व्यूज के लिए किया है, परसो रात यूके राइडर का एक्सीडेंट हुआ, आपको सब पता है. भाई मुझे क्या पता कि कौन-से रोड़ पर एक्सीडेंट हुआ है? उससे दो दिन पहले यूके ने अपने यूट्यूब पर दो घंटे की वीडियो डाली कि सबने मेरा साथ छोड़ दिया, मैं अकेला हूं, तब भी आप लोगों ने उसका मजाक उड़ाया.
किसी ने नहीं सुनी- जोगिंदर
जोगिंदर ने आगे कहा कि मैंने आप लोगों तक ये बात पहुंचाई कि भाई उसके सपोर्ट में आओ, वो मेंटली परेशान है, फिर भी मेरी किसी ने नहीं सुनी. जब उसका एक्सीडेंट हुआ, तब सब कहने लगे कि भाई यूके के साथ बहुत गलत हुआ. अब तुम मुझे ये कह रहे हो कि जोगिंदर व्यूज के लिए हॉस्पिटल गया था.
मेरी मां, मां नहीं है क्या?
अपनी बात को जारी रखते हुए जोगिंदर ने कहा कि मेरी मां-बहन को गाली बक रहे हो. यार मेरी मां, मां नहीं है क्या? मेरी बहन, बहन नहीं है क्या? इस दौरान जोगिंदर इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने गलती कर दी क्या कि मैं अपने घरवालों को छोड़कर वहां पर गया. उन्होंने आगे कहा कि ये मेरी गलती हो गई ना. मैं पूरी रात अस्पताल के बाहर भूखा रहा, ये मेरी गलती हो गई. जोगिंदर ने रोते हुए कहा कि भाई आप लोग पहले कहां थे? उन्होंने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मैं खुद सुलझाऊंगा…’, थलापति विजय ने पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों पर किया रिएक्ट, क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
42 mins agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
1 hr agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
1 hr agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
4 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
4 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
19 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
20 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
20 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
20 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines