WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns की हुई घनघोर बेइज्जती, मेन इवेंट में 3 रेसलर्स ने मचाई तबाही

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते बड़ी चीजें देखने को मिलीं. कंपनी ने स्टोरीलाइन्स को अच्छे अंदाज में आगे बढ़ाया. सभी रेसलर्स ने बढ़िया काम किया. आइए आपको बताते हैं कि शो में किन रेसलर्स ने अपने एक्शन से वाहवाही लूटी.

WWE SmackDown
1 / 8
SmackDown में हुए शानदार मुकाबले (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: हाल ही में मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिला. इसके बाद रेड ब्रांड का शो भी खत्म हो गया है. अब SmackDown की बारी है. कंपनी ने शो में कुछ स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया. टॉप रेसलर्स ने अपना दम दिखाया. क्राउन ज्वैल का बिल्डअप भी हुआ. अगले महीने इसका प्रसारण होगा. वुमेंस डिवीजन ने भी वाहवाही लूटी. पेज और निकी बैला एक्शन में नज़र आईं. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन का सैगमेंट2 / 8

शो की शुरुआत सैमी ज़ेन ने की. उनके साथ जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे भी थे. सैमी ने पेंटा से कहा कि वो अपना ध्यान रोमन रेंस की तरफ लगाएं. उन्होंने अपने साथी रेंस की थोड़ा बेइज्जती भी की. सैमी ने कहा कि वो अगले हफ्ते रेंस से बात करेंगे. ट्रिक विलियम्स वहां पर आए. सैमी और विलियम्स के बीच काफी बहस हुई. जॉनी ने भी अपनी बात रखी. वहां से उनके और विलियम्स के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स का मैच

ट्रिक विलियम्स का मैच3 / 8

ट्रिक विलियम्स का मुकाबला जॉनी गार्गानो के साथ हुआ. दोनों ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. विलियम्स ने अपनी ताकत दिखाई. गार्गानो ने भी विलियम्स का बुरा हाल किया. रिंगसाइड पर भी दोनों एक्शन में नज़र आए. अंत में विलियम्स ने अपनी चतुराई से गार्गानो को हराया. विलियम्स के पास मौजूदा समय में यूएस चैंपियनशिप है. हो सकता है कि विलियम्स को अब टाइटल के लिए गार्गानो ही चुनौती दें. (Photo: WWE.com)

निकी बैला का मैच

निकी बैला का मैच4 / 8

निकी बैला का मुकाबला पेज के साथ हुआ. दोनों ने मैच में एक-दूसरे को खूब पीटा. दोनों ने एक-दूसरे का मजाक भी बनाया. मैच में बैला ने चीटिंग की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में पेज ने बैला को रोलअप के जरिए हराया.  हालांकि उन्होंने अपना एक पांव रस्सी के ऊपर रख दिया था. ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. जीत के बाद पेज काफी खुश दिखाई दीं. वहीं बैला को बड़ा झटका लगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डेमियन प्रीस्ट का मैच

डेमियन प्रीस्ट का मैच5 / 8

डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला आर-ट्रुथ के साथ हुआ. दोनों ने शुरुआत से ही एक-दूसरे पर खतरनाक हमला करना शुरू किया. ट्रुथ काफी गुस्से में लग रहे थे. मैच में एक समय उनकी लैंडिंग थोड़ा गलत हो गई. रेफरी को मैच रद्द करना पड़ा. प्रीस्ट को जीत मिल गई. मैच के बाद प्रीस्ट स्टील चेयर लेकर आए. फ्रैक्जिओम ने आकर ट्रुथ को बचाया. प्रीस्ट वहां से चले गए. (Photo: WWE.com)

वुमेंस टैग टीम चैंपियंस का सैगमेंट

वुमेंस टैग टीम चैंपियंस का सैगमेंट6 / 8

एलेक्सा ब्लिस और टैटम पैक्सले ने चैंपियनशिप के साथ रिंग में एंट्री की. दोनों ने अपनी खूब तारीफ की. फैटल इंफ्लूएंस ने सैगमेंट में दखलअंदाजी की. तीनों रेसलर्स ने एलेक्सा और पैक्सले पर हमला किया लेकिन सफलता नहीं मिली. दोनों फेस रेसलर्स ने इस बार तीनों को धराशाई कर अपना दम दिखाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे फीनिक्स का मैच

रे फीनिक्स का मैच7 / 8

रे फीनिक्स का मुकाबला रिकी सेंट्स के साथ हुआ. दोनों की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. इनके बीच AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों ने कई हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. रिकी ने मैच में चालाकी भी की. रिकी की गलत हरकतों की वजह से रेफरी ने बेल बजाने का आदेश दे दिया. फीनिक्स ने अपनी चैंपियनशिप नहीं गंवाई. मैच के बाद रिकी ने फीनिक्स के ऊपर दोबारा अटैक किया. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट8 / 8

मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने एंट्री की. उन्होंने रैंडी ऑर्टन को सामना करने के लिए बुलाया. बैरन कॉर्बिन वहां पर आए. कोडी और बैरन के बीच मैच हुआ. इस मैच में ऑर्टन ने दखलअंदाजी की. उन्होंने कोडी के ऊपर हमला किया. हालांकि कोडी ने वापसी करते हुए ऑर्टन को जवाब दिया. रैंडी वहां से भाग गए. अंत में रैंडी के सामने कोडी ने बैरन को पंट किक मारकर उनकी हालत खराब कर दी. इस तरह शो का अंत हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन