हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Taj: Reign of Revenge Review: मोहब्बत, बगावत और फिर नफरत, मुगलिया तख्त के लिए छिड़ी जंग

विज्ञापन
Taj: Reign of Revenge Review

अश्विनीकुमार: वेब सीरीज ‘ताज’ की कहानी अपने सेकेंड सीजन तक आ पहुंची है। पहला सीजन था ‘Taj: Divided by Blood’ और दूसरा ‘Taj- Reign of Revenge’।

पहले सीजन से दूसरे सीजन तक ताज में बहुत कुछ बदल गया है। सबसे बड़ी बात कि ताज का दूसरा सीजन पहले से 10 गुना बेहतर है और इसकी वजह है इस ताज के बादशाह का बदलना।

यह भी पढ़ें- Satyaprem Ki Katha Trailer: इश्क, राज और हार्ट ब्रेक, ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर आउट

विज्ञापन

Taj: Reign of Revenge में विभू पुरी ने डाली जान

पिछले सीजन के डायरेक्टर रॉन स्कैल्पेलो ने भारत में मुगलिया सल्तनत की बारीकियां पकड़ने की जगह उसे कुछ ज्यादा इंटरनेशनल फील के साथ सेक्स और पॉवर के लिए टकराव वाला शो बना दिया था। जहां शहंशाह का हरम उसकी कनीज ही इस बुनियाद बनी थी। मगर इस बार दूसरे सीजन यानि की ताज: रेजिन ऑफ रिवेंज में जान डाली है विभू पुरी ने।

Taj: Reign of Revenge Review

विज्ञापन

डकैत बन चुका है सलीम 

ताज के दूसरे सीजन की कहानी वहीं से शुरु होती है, जहां पहले का खात्मा हुआ था यानी कि अनारकली मर चुकी है। उसकी मौत का बदला लेने के लिए सलीम डकैत बन चुका है, वो शहंशाह अकबर के खजाने लूटता है। 15 साल बीत चुके हैं और अकबर की जगह ‘शहंशाह-ए-हिदुस्तान की कुर्सी पर बैठने के लिए तीन दावेदार हैं। पहला सबसे छोटा बेटा दानियाल जो अब बेहद खतरनाक बन चुका है, दूसरा सलीम का बेटा खुसरव और तीसरा दावेदार भी सलीम का ही बेटा- खुर्रम।

Taj: Reign of Revenge Review

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gufi Paintal Passes Away: ‘शकुनि’ फेम गूफी पेंटल का 78 की उम्र में निधन, 10 दिनों से थे हॉस्पिटल में भर्ती

फिर भगोड़ा बन जाता है सलीम

अकबर, शेख सलीम चिश्ती की दरबार में पहुंचते हैं और उनसे मुगलियां सल्तनत को बिखरने से बचाने के लिए मदद मांगते हैं। उनकी सलाह पर ही सलीम से सुलह करने की वो पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन छोटे भाई दानियाल की साजिश के चलते सलीम को एक बार फिर भगोड़ा बनना पड़ता है और वक्त के साथ सलीम अपनी ताकत बढ़ाता है और इलाहाबाद की सल्तनत पर गद्दी नशीं हो जाता है।

विज्ञापन

Taj: Reign of Revenge Review

मल्लिका-ए-हिंदुस्तान बनने की ख़्वाहिश में किसी भी हद तक जा सकती है ‘मेहरून्निसा’

मगर दानियाल, सलीम का पीछा नहीं छोड़ता… वो बार-बार सलीम पर वार करता है और आख़िर ना चाहते हुए भी सलीम के हाथों ही मारा जाता है। इन सबसे सलीम की मदद करती है ‘मेहरून्निसा’, जो सलीम से मोहब्बत और मल्लिका-ए-हिंदुस्तान बनने की ख़्वाहिश में किसी भी हद तक जा सकती है।

विज्ञापन

Taj: Reign of Revenge Review

मेहरुन्निसा बनती है ‘नूरजहां

अनारकली के लिए बदले को तड़पते सलीम को मेहरून्निसा से मोहब्बत होती है। साथी ही वो अपने जानिसारों की मदद से अपने सारे दुश्मनों को खत्म करता है। शहंशाह अकबर की मौत के बाद वक्त और हालात और मेहरुन्निसा के रिश्तों की मदद से सलीम हिंदुस्तान के शहंशाह की जगह लेता है और मेहरुन्निसा बनती है ‘नूरजहां। मगर इन सब खेल में इस तख्त का असल वारिस सलीम का बेटा खुर्रम किले से भाग जाता है और खुसरव को अपनी आंख़ें खोनी पड़ती हैं।

विज्ञापन

Taj: Reign of Revenge Review

नसीरूद्दीन शाह ने दिखाया पूरा रंग

अकबर के किरदार में पहले सीजन में खूब क्रिटिसाइज हुए नसीरूद्दीन शाह ने इस दूसरे सीजन में अपना पूरा रंग दिखाया है। आपको अहसास होता है कि इस अदाकार के लिए अदाकारी का आसमान भी छोटा है। शेख सलीम चिश्ती बने धर्मेंद्र भी इस बार अपना गहरा असर छोड़ते हैं।

विज्ञापन

Taj: Reign of Revenge Review

सलीम के ख़्यालों में नजर आती है अदिति राव हैदरी

उनकी आंख़ों के नीचे की झुर्रियां और आवाज इस किरदार में वजन लाती है। शाह सलीम से जहांगीर बनने तक आशिम गुलाटी का किरदार भी इस बार निखरा है। अदिति राव हैदरी चंद लम्हों के लिए सलीम के ख़्यालों में नजर आती हैं, लेकिन असर छोड़ जाती हैं।

मेहरुन्निसा से नूरजहां बनने तक लेयर्ड परफॉरमेंस से जीता दिल

शाह दानियाल बने शुभम कुमार मेहरा ने भी बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन इस बार यानी ताज के सेकेंड सीजन में आप किसी के दीवाने बनेंगे तो वो हैं- मेहरुन्निसा से नूरजहां बनने तक अपनी लेयर्ड परफॉरमेंस से दिल जीतने वाली सौरसेनी मैत्रा। उनके किरदार में कमाल की वैरिएशन हैं, जिसे उन्होंने बेहद बखूबी से निभाया है।

‘ताज: रेजिन ऑफ रिवेंज’ को 3 स्टार

8 एपिसोड के सेकेंड सीजन का क्लाइमेक्स भी आपको उम्मीदें देता है, जहां खुर्रम यानि शाहजहां और मुमताज के प्यार की झलक दिखाई देती है और ताज के तीसरे सीजन का ऐलान बिना कुछ कहे कर दिया जाता है। ‘ताज: रेजिन ऑफ रिवेंज’ को 3 स्टार।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola