Gufi Paintal Passes Away: 'शकुनि' फेम गूफी पेंटल का 78 की उम्र में निधन, 10 दिनों से थे हॉस्पिटल में भर्ती

Gufi Paintal Died

Gufi Paintal Died

Gufi Paintal Passes Away: महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का आज सुबह निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

विज्ञापन

‘शकुनि’ फेम गूफी पेंटल का निधन (Gufi Paintal Passes Away)

महाभारत में शकुनि के किरदार से फेम पाने वाले एक्टर गूफी पेंटल ने आज सुबह अंतिम सांसे ली। एक्टर पिछले काफी दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके दोस्त और एक्टर सुरेंद्र पाल ने उनकी मौत की पुष्टि की है। सूत्रों की मानें तो आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
एक्ट्रेस टीना ने दी थी जानकारी

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उनकी मित्र टीना ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए। उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे थे और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इसके बाद एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि एक्टर और उनके परिवार वालों ने किसी से भी डिटेल्स शेयर करने से मना किया है। उन्होंने आगे कहा कि गूफी की अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए।

विज्ञापन

कई टीवी शोज और फिल्मों में किया काम

बता दें कि गुफी पेंटल ने अपने अबतक के करियर में एक से बढ़कर एक टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से कितनों को अपना मुरीद बना दिया था लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी के फेमस सीरियल महाभारत से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने शकुनि का किरदार निभाया था। वे अपने रोल में इतनी बखूबी तरह उतर गए थे कि लोग उनसे रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी नफरत करने लगे थे।

विज्ञापन

‘महाभारत’ से मिली थी पॉपुलारिटी

महाभारत सीरियल में शकुनि का किरदार निभाने वाले गुफी ने अपने इस रोल से घर-घर में शोहरत हासिल कर ली थी। एक वक्त ऐसा आ गया था कि लोग उनसे इतनी नफरत करने लगे थे कि एक्टर को मारने तक की धमकी दे डालते थे। आज उन्ही गुफी पेंटल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ