Taarak Mehta के 'सोढ़ी' के गायब होने से टूटा परिवार, Gurucharan Singh के पिता बोले- हमें नहीं पता...

Gurucharan Singh Missing Case: तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ के पिता ने हाल ही में उनके गायब होने पर रिएक्ट किया। बता दें कि 22 अप्रैल से गुरुचरण सिंह गायब हैं और अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Gurucharan Singh

Gurucharan Singh

विज्ञापन

Gurucharan Singh Missing Case: तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ का अब तक कुछ पता नहीं चला है। ऐसे में फैंस और फैमिली दोनों ही एक्टर को लेकर परेशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन फिर भी अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। इस बीच अब गुरुचरण सिंह के परिवार का इस पर रिएक्शन सामने आया है। जी हां, एक्टर की फैमिली उनके गायब होने से बेहद परेशान है।

गुरुचरण सिंह के पिता ने किया रिएक्ट

दरअसल, हाल ही में गुरुचरण सिंह के पिता ने इस पर बात की है। एक्टर के पिता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अभी भी इस पर भरोसा नहीं हो रहा है और ये बेहद हैरान करने वाला है। हम इससे बहुत परेशान हो गए हैं और हम नहीं जानते कि इससे कैसे निपटना है। गुरुचरण के पिता ने आगे कहा कि अब बस पुलिस जल्दी से कोई अपडेट दें, हमें इसी का बेकरारी से इंतजार है।

विज्ञापन

वो जल्दी वापस आ जाए- एक्टर के पिता

इस बातचीत में उन्होंने कहा कि हम उसके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी वापस आ जाए। बता दें कि 22 अप्रैल से गुरुचरण का कोई अता-पता नहीं है। एक्टर अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही वापस अपने घर आए। गुरुचरण कहां गए और उनके साथ क्या हुआ, कोई नहीं जानता? पुलिस भी पूरा जोर लगाकर एक्टर की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ सामने नहीं आया।

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

हालांकि अभी तक पुलिस ने कई चीजें सामने रखी हैं, जैसे- एक्टर को सीसीटीवी में देखा गया। उन्होंने अपने एटीएम से सात हजार रुपये निकाले, गुरुचरण की आखिरी लोकेशन पालम थी, एक्टर जल्द शादी करने वाले थे, वो बीमार भी थे। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस सूत्रों ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने खुद ही ये साजिश रची। अब सच क्या है ये तो गुरुचरण के मिलने पर ही पता लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ