कौन थे Chandrakanth? जो पत्नी की मौत से टूट चुके थे, खुद लगाया मौत को गले

Actor Chandrakanth Passes Away: तेलुगु एक्टर चंद्रकांत उर्फ चंदू के निधन की खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्नी पवित्रा जयराम के निधन को अभी दस दिन भी नहीं हुए थे, कि एक्टर ने खुद की जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है।

Actor Chandrakanth

Actor Chandrakanth Passes Away.

विज्ञापन

Actor Chandrakanth Passes Away: जिसके साथ पूरी जिंदगी गुजारनी हो अगर वही दुनिया से चल बसे तो जिंदगी जीना कितना मुश्किल हो जाता है, ये शायद तेलुगु टीवी एक्टर चंद्रकांत उर्फ चंदू से भला कोई नहीं जानता था। तभी तो पत्नी की मौत का गम वो सह नहीं सके और उन्होंने खुद को मौत के हवाले कर दिया। वो अपने घर में मृत पाए गए हैं। ‘त्रिनयानी’ फेम एक्टर चंद्रकांत की पत्नी पवित्रा जयराम की कुछ दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पत्नी के जाने का दुख चंद्रकांत से सहन नहीं हो पाया और उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनकी मौत की खबर आते ही पूरी तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। आइए जानते हैं कि कौन थे तेलुगु टीवी एक्टर चंद्रकांत उर्फ चंदू?

कौन थे एक्टर चंद्रकांत उर्फ चंदू?

चंद्रकांत उर्फ चंदू टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया था। उन्हें असली पहचान शो ‘त्रिनयानी’ से मिली थी। एक्टर की पत्नी पवित्रा जयराम भी टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। एक हफ्ते पहले ही पवित्रा की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी की मौत से चंद्रकांत को सदमा लग गया था। वो काफी उदास रहने लगे थे।

विज्ञापन

पत्नी के लिए लिखी थी इमोशनल पोस्ट

चंद्रकांत ने अपने दिल का हाल सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए बयां किया था। उन्होंने आखिरी पोस्ट अपनी पत्नी पवित्रा जयराम के लिए लिखी थी। अपनी पोस्ट में चंद्रकांत ने लिखा था, ‘आपके जाने का दुख मुझसे सहन नहीं हो पा रहा है। मेरी पावी अब नहीं रही। प्लीज तुम वापस आ जाओ, प्लीज आ जाओ न। वापस आकर आप मेरे आंसू पोंछ दो।’

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C6IYC5qxbq_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c16a585f-2338-4435-b556-697e2a3f5c82

सड़क हादसे में गई थी पत्नी की जान

चंद्रकांत की पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि एक्टर पत्नी की मौत से गम में थे। इसलिए उन्होंने मौत को गले लगाना सही समझा और इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गौरतलब है कि पवित्रा जयराम की पिछली 12 मई को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  वहीं वीडियो में चंद्रकांत सड़क पर बेसुध पड़े दिखे थे।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ