कपड़े सिलती थी, कांस के रेड कार्पेट पर पहुंच गई; कौन है Nancy Tyagi? जो आज टॉप की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

Nancy Tyagi Debut Cannes Red Carpet: कांस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की हसीनाएं रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने रेड कार्पेट पर पहुंचकर फैशल वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

nancy tyagi

Nancy Tyagi Debut Cannes Red Carpet.

Nancy Tyagi Debut Cannes Red Carpet: इस समय कांस फिल्म फेस्टिवल का खुमार बॉलीवुड स्टार्स पर जमकर छाया हुआ है। हाल ही में आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन और उर्वशी रौतेला समेत कई स्टार्स ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया और अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस किया। इन बड़े स्टार्स के बीच लोगों की नजरें उस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर टिक गईं जो कभी कपड़े सिलने का काम करती थी और आज कांस के रेड कार्पेट पर पहुंचकर चर्चा में आ गई है। इस इन्फ्लुएंसर का नाम नैंसी त्यागी है, जिसने कांस में डेब्यू कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर नैंसी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। लोग भी जानने को बेताब हैं कि आखिर ये नैंसी त्यागी कौन हैं?

विज्ञापन

कौन हैं नैंसी त्यागी?

उत्तर प्रदेश के बरनवा गांव की रहने वाली नैंसी त्यागी पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो कांस में डेब्यू कर चर्चा में आ चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है कि जिस पिंक फेरी गाउन में नैंसी ने रेड कार्पेट पर एंट्री की उसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। ये अपने आप में बड़ी बात है कि जहां हॉलीवुड से बॉलीवुड एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर आने के लिए अपने कपड़े बड़े से बड़े डिजाइनर से सिलवाती हैं, वहीं नैंसी अपने कपड़ों को खुद सिलती हैं। अपने आउटफिट को उन्होंने खुद तैयार कर फैशन वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC क्रैक करने का था सपना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नैंसी का सपना कुछ और था। 12वीं पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC क्रैक करने का सपना देखा था। ये सपना उन्हें दिल्ली तक ले आया लेकिन कोविड के दौरान नैंसी की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई और उन्हें पैसे कमाने के लिए सिलाई का काम शुरू करना पड़ा। सिलाई करते हुए नैंसी ने अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए। इन्हीं वीडियो ने उन्हें पहचान दिलाई। नैंसी त्यागी की इसी मेहनत ने उन्हें रेड कार्पेट पर पहुंचा दिया है।

डेब्यू के बाद क्या बोलीं नैंसी?

नैंसी त्यागी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका सपना कभी नहीं था कि वो रेड कार्पेट पर आएंगी। आज उन्हें खुद इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है। अपने आउटफिट के बारे में बात करते हुए नैंसी त्यागी ने आगे कहा, ‘मुझे खुशी है कि मुझे कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने का मौका मिला है। मैंने अपनी ड्रेस को खुद डिजाइन किया है। इसके लिए मैंने 1000 मीटर का कपड़ा यूज किया था, तब जाकर ये पूरी ड्रेस तैयार हुई है।’

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ