देश ही नहीं विदेश में भी छाए Heeramandi के 'ताजदार', Cannes Film Festival 2024 में Taha Shah को देख छलके फैंस के आंसू

Cannes Film Festival 2024, Heeramandi, Taha Shah Badussha: फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन चल रहा है। इस इवेंट में हीरामंडी के ताजदार ने भी शिरकत की है। अब देश ही नहीं बल्कि विदेश में ताहा शाह छा गए हैं।

Taha Shah Badussha

Taha Shah Badussha

Cannes Film Festival 2024, Heeramandi, Taha Shah Badussha: ताजदार, ताजदार और ताजदार… हर तरफ एक ही नाम है। होना भी चाहिए अब भई ताहा शाहा ‘नेशनल क्रश’ बन चुके हैं, तो उनका हर तरफ छाना तो बनता है। इन दिनों फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन चल रहा है। ऐसे में ताजदार यानी ताहा का वहां होना भी बनता है। जी हां, इस समय हीरामंडी एक्टर 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हैं और यहां भी छा गए हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उन्हें बेशुमार प्यार मिल रहा है, जिसके बारे में ताहा ने खुद बताया है।

विज्ञापन

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024

हाल ही में ताहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। साथ ही ताहा ने इस दौरान एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी उन्हें बेहद प्यार मिल रहा है। इस इंटरव्यू में हीरामंडी एक्टर ने कहा कि मैं अभी कुछ मलेशिया लोगों से मिला उन्होंने खूब प्यार दिया। वे सचमुच बैलिस्टिक हो गए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taha Shah Badussha (@taahashah)

ऐसा रिएक्शन पहले कभी नहीं देखा- ताहा

उन्होंने बताया कि इंटरव्यू से ठीक पहले लड़कियों का एक ग्रुप ऐसा था, जो पागल हो गया था और वो चिल्ला रहे थे। अचानक मैंने उनकी ओर देखा और वो बोले, ‘ताजदार! ताजदार! ताजदार!’ इसके बाद तो वो जैसे पागल ही गए और रोने लगे। मैंने इस तरह का रिएक्शन पहले कभी नहीं देखा था। वो मेरे पास आए और उन्होंने फोटो और वीडियो लिए। मैं बहुत खुश हुआ और ये सब देखकर बहुत हैरानी भी हुई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

‘नेशनल क्रश’ बन चुके हैं ताहा

बता दें कि जबसे संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज रिलीज हुई है। हर कोई ताजदार यानी ताहा के बारे में बातें कर रहा है। एक्टर ने इस सीरीज में बेहद कमाल का काम किया है और उन्होंने ये साबित कर दिया है कि भले ही कुछ चीजों में समय लगता है, लेकिन कोशिश कभी जाया नहीं जाती। इन दिनों हर तरफ ताहा शाह को लेकर चर्चा हो रही है। बताते चलें कि इस सीरीज में ताहा शाह ने ‘ताजदार बलूच’ का किरदार निभाया है, जो ‘आलमजेब’ के प्यार में होता है, लेकिन इंकलाब की आग उसके दिल में हमेशा धधकती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taha Shah Badussha (@taahashah)

1 मई को रिलीज हुई थी सीरीज

इस सीरीज में तवायफों की कहानी के साथ आजादी की कहानी को दिखाया गया है। सीरीज में कई बड़े स्टार हैं और हर किसी ने बेहद कमाल का काम किया है। 1 मई को ये सीरीज रिलीज हुई थी और आज 19 मई हैं, लेकिन अभी भी लोगों में इसके लिए वैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ