Sushant Divgikar On Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली, जिसके बाद मुंबई में दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम लोग नजर आए। यहां अनिल कपूर, हुमा कुरैशी, सलमान खान और काजौल समेत कई सेबेल्ब आए। इसी बीच सुशांत ट्रांस जेंडर एक्टर और सिंगर एक्टर सुशांत दिवगीकर उर्फ रानी कोहीनूर भी इस रिसेप्शन का हिस्सा बने। उन्होंने इसी फंक्शन में हुई अब एक बेहद ही अजीब घटना का जिक्र किया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
दरअसल सुशांत ने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि हाल ही में वो एक सेलेब्रिटी की शादी में शामिल हुए थे जहां पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है- ‘हाल ही में एक सेलेब्रिटी वेडिंग में मैंने कई लोगों को गेटक्रैश करते हुए देखा’। इस पोस्ट में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सुशांत ने लिखा कि पता नहीं लोग ऐसा कैसे कर लेते हैं।
रानी कोहीनूर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मुझे विश्वास नहीं होता कि आखिर कैसे लोग पूरी तरह से ड्रेसअप होकर ऐसे जबरदस्ती कहीं पर भी घुसने की कोशिश करते हैं। ऐसा जताने की कोशिश करते हैं जैसे उन्हें निमंत्रण भेजा गया हो। वो भी किस लिए सिर्फ अंदर आकर थोड़ी रील्स बनाने के लिए। मुझे हैरानी होती है कि लोग कितने फालतू हो सकते हैं। इतना कॉन्फिडेंस कहां से लाते हैं रे बाबा।’
सुशांत का ये पोस्ट सोनाक्षी और जहीर की शादी की तरफ ही इशारा कर रहा है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने वहीं फंक्शन अटेंड किया था। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर मैरिज की थी, जिसके बाद मुंबई में रिसेप्शन हुआ।
सोनाक्षी ने भी पोस्ट पर किया रिएक्ट
आपको बता दें सुशांत के इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने सुशांत के इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी बनाकर भेजा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत अभी हाल ही में भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में नजर आए थे। एक्टर होने के साथ-साथ वो एक सिंगर भी हैं।
Sonakshi Sinha Reaction on Sushant Divgikar Post
संबंधित खबरें
अब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
1 hr agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
1 hr agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
2 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
3 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
17 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
18 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
20 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
22 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines