Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

28 साल बाद रि-रिलीज हो रही सनी देओल की एक्शन-ड्रामा फिल्म, ‘जाट’ से पहले फैंस को मिली बड़ी ट्रीट

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक एक्शन ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रि-रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म बेहद पॉपुलर फिल्म है और आज भी इसका अपना एक अलग फैनबेस है।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 18, 2025 16:09
Ghatak
Ghatak

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई बड़ी और शानदार फिल्में दी हैं। दर्शकों को भी सनी की फिल्मों का जबरदस्त क्रेज रहता है। इस बीच अब सनी की एक ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म रि-रिलीज की जा रही है, जो लोगों को आज भी खूब पसंद है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन-सी फिल्म है, तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

28 साल बाद रिलीज हो रही फिल्म 

दरअसल, सनी देओल की जिस फिल्म को रि-रिलीज किया जा रहा है कि वो कोई और नहीं बल्कि करीब 28 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘घातक’ है। जी हां, वही ‘घातक’ जिसमें पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने आइटम नंबर पर डांस कर खूब वाहवाही लूटी थी। ये गाना भी बेहद पॉपुलर है और लोगों को पसंद है। वहीं, अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रि-रिलीज किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Red Lorry Film Festival (@redlorryfilmfestival)

किस दिन रि-रिलीज होगी फिल्म?

इसके साथ ही अगर इस फिल्म की रि-रिलीज डेट की बात करें तो मेकर्स ने इस फिल्म को 21 मार्च के दिन रि-रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। जैसे ही फैंस को ये खुशखबरी मिली, तो लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब मजा आ गया, थिएटर में होगा रियल एक्शन।

यूजर्स कर रहे इंतजार

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि मोस्ट पॉपुलर फिल्म। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या बात है। एक और यूजर ने लिखा कि मेरी फेवरेट फिल्म। एक अन्य यूजर ने इसको लेकर कहा कि सच में ये एक कमाल की फिल्म है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म ने बीते साल अपने 28 साल पूरे किए हैं। वहीं, अब फिल्म को लंबे टाइम के बाद सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हर्षवर्धन राणे के पैर में लगी चोट, एक्टर ने पोस्ट कर दिखाई हालत और बताई वजह

First published on: Mar 18, 2025 04:09 PM

संबंधित खबरें