हर्षवर्धन राणे के पैर में लगी चोट, एक्टर ने पोस्ट कर दिखाई हालत और बताई वजह

पॉपुलर एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हर्षवर्धन खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी उनकी खबरों का बेसब्री से इंतजार रहता है और वो उनके पोस्ट का इंतजार भी करते हैं।

Harshvardhan Rane

Harshvardhan Rane

विज्ञापन

पॉपुलर एक्टर हर्षवर्धन राणे बीते कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। जबसे उनकी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ रि-रिलीज हुई है, तबसे ही उनको लेकर खूब बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक में हर्षवर्धन राणे को लेकर बातें सुनने को मिली। इस बीच अब हर्षवर्धन राणे ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं कि हर्षवर्धन राणे ने ऐसा क्या शेयर किया है?

हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन राणे ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें तीन फोटोज शेयर किए हैं। पहले फोटो में हर्षवर्धन राणे कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में हर्षवर्धन राणे के जिराफ को किस कर रहे हैं, जो एक खिलौना है और तीसरे फोटो में वो चेयर पर बैठकर पोज दे रहे हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन राणे के पैर में पट्टी बंधी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

हर्षवर्धन ने लिखा ये कैप्शन?

इस पोस्ट को शेयर करते हुए हर्षवर्धन राणे ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मुझे जिराफ बहुत पसंद है और वो लंबा खड़ा होता है और शान से चलता है। साथ ही जोर से लात भी मारता है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे लिखा कि जिराफ की तरफ ही जोर से लात मारते हुए मेरे पैर के अंगूठे में चोट लग गई। वहीं, अब एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स भी कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’

गौरतलब है कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को बीते महीने यानी फरवरी में रि-रिलीज किया गया था। इस फिल्म को पहली रिलीज पर तो कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन जब फिल्म को दूसरी बार रिलीज किया गया, तो इसने छप्परफाड कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर खूब कलेक्शन किया। बता दें कि इस फिल्म का अपना एक फैनबेस है और लोग इसे खूब प्यार देते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ