हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Shikhar Dhawan की बीवी ने इस बॉलीवुड डिजाइनर का पहना लहंगा, शादी में हजारों परियों की खूबसूरती पड़ी फीकी
एंटरटेनमेंट
Shikhar Dhawan की बीवी ने इस बॉलीवुड डिजाइनर का पहना लहंगा, शादी में हजारों परियों की खूबसूरती पड़ी फीकी
Shikhar Dhawan Wife Sophie Shine Wedding Lehenga: क्रिकेटर शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी रचाई है. इस दौरान कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे. सोफी ने इस बॉलीवुड डिजाइनर का लहंगा पहना, जिस पर हर किसी की नजर टिकी रह गई. सोफी उस आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
Sophie Shine Wedding Lehenga By Manish Malhotra: शिखर धवन को कौन नहीं जानता? कभी क्रिकेट में चौके-छक्के मारने पर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई विवादों को लेकर शिखर हमेशा लाइमलाइट में बने रहे. हालांकि, उन्होंने दूसरी शादी रचाई है. उनकी नई पत्नी सोफी शाइन एक आयरिश लड़की है, जिनको वे लंबे समय से डेट कर रहे थे. 21 फरवरी, 2026 को दोनों लोग शादी के बंधन में बंध गए हैं.
शिखर धवन की पहली शादी 2012 में हुई थी. उनसे क्रिकेटर को एक बेटा भी है. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा टिक ना सका और दोनों का तलाक हो गया. लंबे अरसे तक सिंगल रहने के बाद शिखर को सोफी मिलीं, जिसके साथ वे लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. अब दोनों ने एकदूसरे के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. इस दौरान शिखर और सोफी के प्यार ने सुर्खियां लूटी ही, लेकिन उनका आउटफिट भी लाइमलाइट ले गया.
सोफी शाइन ने अपनी शादी में मशहूर बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना. यह लहंगा आइवरी (हल्का सफेद) रंग का था. इसमें सुंदर फूलों की कढ़ाई, नरम रंगों जैसे कोरल, पीच और हरा काम किया गया था. लहंगा ऐसा लग रहा था जैसे कोई बगीचे में फूल खिल रहे हों. ब्लाउज में भी बारीक एम्ब्रॉयडरी और मोतियों का काम था. यह लुक बहुत क्लासी और मॉडर्न था. सोफी ने पारंपरिक लाल लहंगे की बजाय सफेद-आइवरी चुना, जो आजकल की नई ब्राइड्स में बहुत पॉपुलर है.
शिखर धवन की सोफी शाइन के साथ यह दूसरी शादी है. इससे पहले शिखर ने अपने से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी के साथ 2012 में शादी रचाई थी, जिनकी पहले से ही 2 बेटियां थीं. इसके बाद 2014 में आयशा से शिखर के बेटे ने जन्म लिया. फिर कुछ समय बाद शिखर और आयशा अलग हो गए. इस दौरान शिखर को पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ा, जिसमें उनके बेटे से न मिलने देने की कड़ी सजा भी शामिल थी. वे अक्सर अपने बेटे से जुड़े पोस्ट शेयर किया करते थे. हालांकि, अब शिखर अपनी लाइफ में सोफी के साथ आगे बढ़ रहे हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.