Pravin Tande On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनकी दरियादिली का किस्सा एक बार फिर लोगों को प्रभावित कर रहा है. इस बार उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म के लिए स्टैंड लिया, जिसने आगे बहुत तरक्की की. यू्ट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने शाहरुख खान को मसीहा बताया और पैसे माफ करने की बात बताते हुए भावुक हो गए.
यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram X Review: समांथा रुथ प्रभु का एक्शन अवतार निकला हिट या बना सिरदर्द? ऑडियंस का रिएक्शन आया सामने
डायरेक्टर ने सुनाई शाहरुख की दरियादिली की कहानी
यूट्यब चैनल Abhijat Marathi Filmy से बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने बताया कि ‘फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के लिए जरूरी DCP (Digital Cinema Package) और कलर ग्रेडिंग का काम शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ (Red Chillies Entertainment) की लैब में चल रहा था. शुरू में इसका बजट 12 लाख था लेकिन शूट होते तक ये 42 लाख हो गया. ये बड़ा अमाउंट हमारे बजट से काफी ज्यादा था.’
शाहरुख ने बिल किया माफ
डायरेक्टर आगे बातते हैं कि ‘मैं ये पैसा नहीं दे पा रहा था. जब ये बात टीम के जरिए शाहरुख खान तक पहुंची, तो उन्होंने टीम से एक सवाल पूंछा कि फिल्म कैसी है? तो जब उन्हें पता चला कि फिल्म अच्छी है और इमोशनल करने वाली है तो शाहरुख ने अपनी टीम से कहा, ‘बिल माफ करो. पिक्चर अच्छी है ना? दे दो. ये मराठी फिल्म है. हम पैसा का मामला बाद में देख लेंगे.’
यह भी पढ़ें: Eetha का टीजर हुआ वायरल, श्रद्धा कपूर के दमदार लुक ने मचाई सनसनी! जानें कब रिलीज
कौन सी है ये मराठी फिल्म?
मराठी फिल्म ‘देऊळबंद २’ (Deool Band 2) साल 2026 की एक ब्लॉकबस्टर आध्यात्मिक-ड्रामा (Spiritual Drama) फिल्म है. यह साल 2015 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म ‘देऊळबंद’ का सीक्वल (दूसरा भाग) है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद फिल्म की मजबूत स्क्रिप्ट और दमदार एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया. इसने वर्ल्डवाइड 80 करोड़ से ज्यादा कमाई की. अब ये छोटे बजट वाली फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है. प्रवीण तरडे ने इंटरव्यू में कहा कि ‘आज जब फिल्म हिट हो गई है तो हर कोई तारीफ कर रहा है. लेकिन जब यह फिल्म कुछ भी नहीं थी और कोई नहीं जानता था कि यह चलेगी या नहीं, तब शाहरुख साहेब ने हमारी मदद की. मैं उनका और उनकी टीम का जिंदगी भर ऋणी रहूंगा.’
यह भी पढ़ें: OTT पर हुआ इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का ‘कब्जा’, टॉप 5 लिस्ट से हटने का नाम ही नहीं ले
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
17 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
13 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines