OTT पर हुआ इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का 'कब्जा', टॉप 5 लिस्ट से हटने का नाम ही नहीं ले रही
Dhurnadhar Franchise Success On OTT: आजकल OTT पर इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ने कब्जा जमा रखा है. जब से रिलीज हुई है, तब से टॉप 5 लिस्ट से हटने का नाम ही नहीं ले रही. लाखों लोग फिल्म को थिएटर में देखने के बाद वापिस घर बैठे देख रहे हैं.

इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस रिलीज में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इसकी सफलता देखकर हर कोई हैरान रह गया था. अब OTT पर भी यह लगातार ट्रेंड कर रही है.
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी
2 / 6बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल फ्रैंचाइजी में धुरंधर और धुरंधर 2 जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लाखों लोग सिनेमाघरों में देखने के बाद अब OTT पर देख रहे हैं. इतनी लंबी फिल्में होने के बाद भी इनकी दीवानगी कम नहीं हुई है. लोग बार बार इन फिल्मों को देखना चाहते हैं.
धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी
3 / 6बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब धुरंधर और धुरंधर 2 OTT पर छाई हुई है. जब से रिलीज हुई है, तब से टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस जासूसी थ्रिलर फ्रेंचाइजी ने हर जगह कब्जा जमा रखा है. फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट का 'रॉ एंड अनदेखा' (Raw and Undekha) वर्जन दोनों ही बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर 22 मई से धमाल मचा रहा है. इसमें कई ऐसे सीन्स जोड़े गए हैं, जो थियेट्रिकल रिलीज के दौरान काट दिए गए थे.
धुरंधर 2 का OTT रिलीज
4 / 6फिल्म का सीक्वल डिजिटल प्रीमियर भारत में 4 जून को शाम 7 बजे हुआ और तब से यह जियोहॉटस्टार पर लगातार नंबर 1 और नंबर 2 पोजीशन पर ट्रेंड कर रही है. ये दोनों फिल्में Jio Hotstar की टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं. भारत में इस फिल्म का पूरी तरह से अनम्यूटेड और इंटरनेशनल वर्जन रिलीज कर दिया गया है.
OTT पर कब्जे का राज
5 / 6OTT प्लेटफॉर्म पर धुरंधर फ्रेंचाइजी ने कई रिकॉर्ड तोड़े. पहले हफ्ते में करोड़ों घंटे वॉच टाइम मिला. दूसरे हफ्ते में भी गिरावट नहीं आई. कई दूसरे बड़े शोज को पीछे छोड़ दिया. लोग सोशल मीडिया पर इसके गाने, डायलॉग्स और फेवरेट सीन शेयर कर रहे हैं.
धुरंधर और धुरंधर 2 के बारे में
6 / 6आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर कपूर, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म में चार चांद लगा दिए. दोनों फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इस फ्रेंचाइजी ने अकेले मिलकर 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. हालांकि, पर फिल्म के हिसाब से यह अभी थोड़ा ही आमिर खान की दंगल से पीछे भी है.