Maa Inti Bangaaram X Review: समांथा रुथ प्रभु का एक्शन अवतार निकला हिट या बना सिरदर्द? ऑडियंस का रिएक्शन आया सामने

Maa Inti Banagarm Movie: समांथा रुथ प्रभु की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मां इंटी बंगारम' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. वहीं अब फिल्म देखकर ऑडियंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म देखकर अपने-अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं समांथा रुथ प्रभु की फिल्म देखकर फैंस ने क्या कुछ कहा?

MaaIntiBangaram x review
1 / 6

विज्ञापन

क्या बोली ऑडियंस?

क्या बोली ऑडियंस?2 / 6

समांथा रुथ प्रभु इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं. वहीं अब ऑडियंस एक्स पर अपने रिव्यू शेयर कर रही है. फिल्म देखकर एक यूजर ने लिखा, ''मां इंटी बंगारम' एक अच्छी मनोरंजक फिल्म है. इसमें कॉमेडी, एक्शन और भावनाओं को बखूबी दर्शाया गया है. समांथा ने पूरी फिल्म को संभाला है. एक्शन सीन्स में उनका अभिनय शानदार रहा. परिवार के साथ देखने के लिए ये अच्छी फिल्म है.

विज्ञापन

समांथा रुथ प्रभु ने जीता दिल

समांथा रुथ प्रभु ने जीता दिल3 / 6

दूसरे यूजर ने लिखा, 'समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटी बंगारम' को 5 में से 3.5 रेटिंग मिलती है. सिनेमाघर से शानदार अनुभव लेकर बाहर निकलना बहुत अच्छा लगता है. समांथा रुथ प्रभु ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है.'

क्लाइमैक्स में दिखा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में दिखा सस्पेंस4 / 6

तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म पूरी तरह से समांथा का वन वुमन शो है. पहले पार्ट में कॉमेडी और पारिवारिक सीन्स देखने को मिले. वहीं एक्शन सीन्स और इंटरवल का प्लॉट काफी अच्छा लगा. दूसरे पार्ट में क्लाइमैक्स का सस्पेंस बहुत अच्छा था. इसे 5 में से 2.5 रेटिंग मिलती है.

विज्ञापन

पारिवारिक फिल्म

पारिवारिक फिल्म5 / 6

चौथे यूजर ने फिल्म देखकर एक्स पर लिखा, 'समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटी बंगारम' एक पारिवारिक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है. इस फिल्म में समांथा की एक्टिंग से लेकर समांथा के एक्शन सीन्स तक दमदार हैं. दूसरे भाग में स्टोरी कमजोर दिखी. कुल मिलाकर ये एक अच्छी पारिवारिक फिल्म है.'

बैकग्राउंड म्यूजिक ने किया निराश?

बैकग्राउंड म्यूजिक ने किया निराश?6 / 6

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये एक उबाऊ कहानी लगी. हालांकि दूसरा भाग पहले भाग के मुकाबले थोड़ा अच्छा है. फिल्म का विलेन कमजोर लगा. वहीं समांथा रुथ प्रभु ने अपने किरदार को बेहद अच्छे से निभाया है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बेकार लगा. इन कमी के कारण फिल्म में दिलचस्पी बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. इसे 5 में से 2.25 रेटिंग मिलती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन